Related Posts

सिरसा में ब्लैकमेल-षडयंत्र मामले में संलिप्त सरपंच भतीजे का खुलासा:मोहन बार-बार लगा रहा था RTI, सबक सिखाने को महिला के जरिए मोह में फंसाया


सिरसा में जमाल निवासी सुरेंद्र को पुलिस ने किया काबू, जो ब्लैकमेल केस में फंसाकर दबाव बनाने का आरोप है

सिरसा जिले में ग्राम सरपंच पद का दुरुपयोग कर एवं ब्लैकमेलिंग और झूठा मामला दर्ज कराने के षड्यंत्र मामले में गिरफ्तार महिला सरपंच के भतीजे सुरेंद्र ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी भतीजे सुरेंद्र ने बताया, गांव का मोहन लाल

.

इसके लिए गांव की ही एक महिला को चुना और अपने साथ शामिल किया। महिला के जरिए मोहन लाल से संपर्क करवाया। दोनों ही सोशल मीडिया या व्हाटसप पर बातचीत होने लगी और महिला के मोह में वह फंस गया। इस पर उन्होंने मोहन पर दबाव बनाया और झूठा केस दर्ज करा झांसे में लेने को भी कहा। महिला ने उनके बीच बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट भी ले लिए।

पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र महिला के लगातार संपर्क में था और उन स्क्रीनशॉट के आधार पर मोहन को केस दर्ज कराने तक की भी धमकी दी। मगर मोहन नहीं माना और उसने आरटीआई लगाना भी बंद नहीं किया। इससे वह और चाचा सरपंच प्रतिनिधि परेशान हो गए थे। ऐसे में ये षडयंत्र का मोहन को पता चल गया। उनके बीच इस बारे में झगड़ा भी हुआ और मामला पुलिस के पास जा पहुंचा।

पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत की प्रति

30 वर्षीय महिला भी इसमें संलिप्त, वो फरार चल रही

यह मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने जमाल गांव निवासी भतीजे सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। महिला की तलाश जारी है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के अनुसार, इस षडयंत्र में आशा नाम की महिला संलिप्त है, जो गांव की ही है। वह इस मामले के बाद फरार है। महिला की उम्र करीब 30 साल है। उसको पकड़ने को दाबिश जारी है।

आरोप है कि सरपंच पद के दुरुपयोग से जुड़े मामले में आरटीआई के जवाब न देने एवं शिकायतकर्ता को महिला के जरिए मोह के जाल में फंसाकर दबाव बनाना है। अब नाथुसरी चौपटा थाना पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।

इसे लेकर गांव जमाल निवासी मोहन लाल ने पुलिस को शिकायत दी थी। मोहन लाल ने आरोप लगाया था कि उसने 18 जनवरी 2026 को आरटीआई के जरिए गांव के विकास कार्यों और सरपंच की शैक्षणिक योग्यता के बारे में डीसी कार्यालय सिरसा और सीएम कार्यालय से जानकारी मांगी थी।

थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी

जानिएं शिकायत में आगे क्या बताया

शिकायत में मोहन ने आगे बताया, इस जानकारी मांगने से नाराज होकर गांव की महिला सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि और अन्य व्यक्तियों ने मोहन लाल को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने गांव की एक महिला को मोहन लाल के मोबाइल पर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील बातचीत करने के लिए उकसाया।

आरोपियों ने महिला को मीठी बातों में फंसाकर मोहन लाल के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाने की योजना बनाई थी। इस साजिश का उद्देश्य मोहन लाल को ब्लैकमेल करना था।

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हो सके। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और इस मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें