spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा पुलिस ने 2 साइबर ठग पंजाब से दबोचे:मोबाइल हैक कर 98 हजार ठगे थे; बैंकिंग रिकॉर्ड से पकड़े गए




सिरसा पुलिस ने मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से 98 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो युवकों को पंजाब के अबोहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि जिले के गांव बणी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सिरसा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 मई को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही मोबाइल की स्क्रीन काली हो गई और लगभग 10-15 मिनट तक फोन ने काम करना बंद कर दिया। ठगों ने 98 हजार रुपए निकाले फोन दोबारा चालू होने पर पीड़ित को किसी गड़बड़ी की आशंका हुई। उसने तुरंत मोबाइल फोन रीसेट किया और अपनी सिम दूसरे मोबाइल में लगाकर गूगल पे के माध्यम से बैंक खाते की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री जांची। जांच में पता चला कि उसके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से बिना अनुमति के 50 हजार रुपए और 48 हजार रुपए की दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 98 हजार रुपए अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर दिए गए थे। पुलिस ने दो आरोपी पकड़े शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना सिरसा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग रिकॉर्ड और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपी पुरुषोत्तम पुत्र ओमप्रकाश निवासी चकराईयां वाला, तहसील अबोहर, पंजाब और गिरीश कुमार पुत्र रविंद्र निवासी मुक्तसर साहिब, पंजाब को अबोहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। एसपी की आमजन से अपील एसपी दीपक सहारन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, व्हाट्सएप कॉल या संदेश पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें। उन्होंने यह भी कहा कि सिरसा पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles