सिरसा के खाजाखेड़ा में हत्या की घटना के बाद सीसीटीवी में दिखी हमलवार युवकों की गाड़ी व इनसेट में मृतक सोनू का फाइल फोटो।
सिरसा जिले के खाजाखेड़ा के युवक की गाड़ी से कूचलकर हत्या मामले में अजीब मोड़ आया है। मृतक सोनू के पड़ोसी युवक का एक साल पहले हत्यारोपियों के साथ शादी के दौरान नैपकिन मांगने पर झगड़ा हो गया था, तब से रंजिश चल रही थी। हमलावर उसी पड़ोसी को मारने को आए थे। जब
.
बीच-बचाव की कोशिश की, तो कार सवार हमलावर सोनू को ही कुचलकर चले गए।
जब हमलावरों को ये पता चला कि उसे घायलवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा है, तो वे उनके साथी दोबारा से हमला करने को पीछे-पीछे आ गए। तब बाइक पर सोनू को ले जा रहे दोनों दोस्तों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी थी। गांव का नंबरदार व पुलिस सोनू को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंची। ऐसे में सोनू पड़ोसी युवक को बचाने में खुद ही मौत का शिकार हो गया।
खाजाखेड़ा में घटना से पहले बाहर घूमते आसपास के लोग व बाइक से जाते युवक।
सिर में चोट लगने से हुई मौत
पुलिस के अनुसार, कार सवार हमलावरों को सोनू को बुरी तरह टक्कर मारी, जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उस रात्रि को करीब 35 से 40 युवक हाथों में डंडे व तेजधार हथियार लेकर आए हुए थे। उनका सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें कार सवार युवक गाड़ी को दो से तीन बार घुमाकर लाते हैं और कुचलने की कोशिश करते हैं।
वहीं, काफी युवक वहां दहशत फैलाते नजर आ रहे हैं और किसी का खौफ नहीं है।
खाजाखेड़ा में घटना के समय हाथों में डंडे लिए घूमते युवक।
हिरासत में लिए दो आरोपी
सूत्रों की मानें तो सदर थाना पुलिस ने हत्या मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिए हैं और उनसे पूछताछ जारी है। बाकी आरोपी भी जल्द पकड़ने की संभावना है। हत्या मामले में सदर थाना पुलिस ने घायल युवक के बयान पर आरोपियों में पांच नामजद व बाकी अन्य के खिलाफ धारा 191(2), 190, 115(2), 109(1), 103, 61(2), BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को सीसीटीवी वीडियो सौंपी है। उस आधार पर जिस-जिस की पहचान होगी और घटना में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाजाखेड़ा से नंबरदार बलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या मामले में कार्रवाई कर दी है। अभी मृतक सोनू की मां मूर्ति व घायल पवन के बयान होना बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना के समय हाथों में डंडे लिए घूमते युवक।
जानिए पुलिस को दिए बयान में क्या बताया
पुलिस को दी शिकायत में खाजाखेड़ा के सागर ने बताया कि वह सैलून का काम करता है। सालभर पहले वह निशुराज पैलेस में शादी में काम के लिए गया था। वहां पर गुरूतेग बहादुर कॉलोनी के जसविंद्र जसु उर्फ बठल मिला, जिसने उससे नैपकिन मांगी थी। उसने देने से मना कर दिया था, जिस कारण जसविंद्र ने उसके साथ झगड़ा कर लिया था, उसी दिन से जवविंद्र रंजिश रखने लगा और उसे जान से मार देने की फिराक में था।
रविवार शाम को वह सरकारी स्कूल के पास किरयाणा की दुकान पर बैठा था और गांव के अन्य लोग भी थे। रात करीब साढ़े 8 बजे बाइक पर सवार होकर थेहड़ मोहल्ला से तीन लड़के योगेश, रानियां चुंगी से अजय, बाजीगर मोहल्ला से प्रिंस आए। आते ही प्रिंस बोला, यह बैठा सागर। इतना कहते ही तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। वह बचकर भाग गया और भीड़ ने प्रिंस को पकड़ लिया और बाकी दोनों भाग गए।
इसके बाद रात करीब 10.15 बजे वह और उसका नाना सुबा सिंह घर के बाहर खड़े थे। उनके पास पड़ोसी सोनू, मूर्ति देवी, बलबीर खड़े थे और घटना के बारे में पूछ रहे थे। उसी वक्त सफेद रंग की कार में तीन लड़के पीर बस्ती से सुरज, जसविंद्र व अन्य युवक आए और उसे जान से मारने की नीयत से उसके व सोनू व वहां खड़े लोगों पर कार ऊपर चढ़ाने की कोशिश की।
कार का बम्पर मौके पर गिरा
कार से सोनू को दो से तीन बार रौंद दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कार का बम्पर वहीं गिर गया, जिस पर नम्बर प्लेट HR 24Z 8615 लगी हुई थी। जब वे सोनू को सिविल अस्पताल ला रहे थे तो उनके पीछे एक बाइक पर तीन अज्ञात युवक गए गए और सोनू को दाखिल नहीं करवाने दिया।
अरुण व अजय बीच बचाव को वहां चतरगढ पट्टी पहुंचे और उनकाे देख भाग गए। बाद में बाकी घायलों को अस्पताल लेकर गए और सोनू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
