Related Posts

समालखा नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन बनीं मनीषा कुहाड:निर्विरोध निर्वाचित घोषित, शिक्षा देवी के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी सीट




समालखा नगर परिषद की वार्ड नंबर-9 से पार्षद मनीषा कुहाड़ गुरुवार को निर्विरोध वाइस चेयरपर्सन निर्वाचित घोषित की गईं। जिला अतिरिक्त उपायुक्त एवं चुनाव अधिकारी अंकित चौकसे ने चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। इस निर्वाचन के साथ ही वाइस चेयरपर्सन पद को लेकर पिछले करीब दो माह से चल रहा राजनीतिक घटनाक्रम समाप्त हो गया। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11:25 बजे आवश्यक कोरम पूरा होने पर बैठक शुरू हुई। दोपहर 12:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद केवल एक ही वैध नामांकन प्राप्त हुआ। इसके परिणामस्वरूप, मनीषा कुहाड़ को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। शिक्षा देवी के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ पद यह पद 1 जून को तत्कालीन वाइस चेयरपर्सन शिक्षा देवी के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ था। गुरुवार को हुई चुनाव प्रक्रिया में नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल सहित 17 निर्वाचित पार्षदों में से 15 पार्षद मौजूद रहे। वार्ड-10 के पार्षद मनीष बैनीवाल और वार्ड-11 की पार्षद नीतू छाबड़ा बैठक में शामिल नहीं हुए। वहीं पूर्व वाइस चेयरपर्सन एवं वार्ड-14 की पार्षद शिक्षा शर्मा ने भी मनीषा कुहाड़ के पक्ष में समर्थन जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्षदों का जताया आभार निर्वाचन के बाद मनीषा कुहाड़ और उनके पति विकास कुहाड़ ने सहयोग देने वाले सभी पार्षदों तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट का आभार व्यक्त किया। मनीषा कुहाड़ ने कहा कि नगर परिषद में सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर शहर के विकास कार्यों को गति दी जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने भी बीडीपीओ कार्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित वाइस चेयरपर्सन को शुभकामनाएं दीं। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। मनीषा कुहाड़ और उनके पति विकास कुहाड़ का फूलों और नोटों की मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों को खुली जीप में बैठाकर बीडीपीओ कार्यालय से शहर के विभिन्न मार्गों पर विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान समर्थकों ने आतिशबाजी की। विपक्ष ने नहीं उतारा कोई प्रत्याशी मैदान में राजनीतिक दृष्टि से यह चुनाव पहले से लगभग एकतरफा माना जा रहा था। विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा गया। चुनाव से दो दिन पहले मनीषा कुहाड समर्थक अधिकांश पार्षद सामूहिक रूप से शहर से बाहर चले गए थे और मतदान शुरू होने से कुछ मिनट पहले अलग-अलग वाहनों से सीधे बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे। ऐसे में चुनाव परिणाम को लेकर पहले से ही तस्वीर लगभग साफ मानी जा रही थी। मौके पर नगर परिषद चैयर मैन अशोक कुच्छल पार्सद संजय गोयल पीयूस गोयल विनोद बाल्मिकी अजय शर्मा नरेश कौशिक अनिल रमन कप्तान छोक्कर रेणू धीमान राजेश ठाकुर जयपाल कुहांड सतपाल शर्मा अकुश आदि मौजूद थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें