Related Posts

बटाला में बनेंगे पांच नए स्वागत द्वार:जालंधर रोड का गेट उद्घाटन को तैयार, 4 पर तेजी से काम जारी, विधायक बोले- शहर की पहचान बनेंगे




ऐतिहासिक शहर बटाला की सुंदरता और पहचान को नया रूप देने के लिए शहर के पांच मुख्य मार्गों पर आकर्षक प्रवेश द्वार (स्वागत द्वार) बनाए जा रहे हैं। बटाला के विधायक अमन शेर सिंह ‘शेरी कलसी’ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इन पांचों द्वारों में से एक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि बाकी चार द्वारों का निर्माण भी जल्द संपन्न कर लिया जाएगा। इन 5 मुख्य मार्गों पर बनेंगे स्वागत द्वार: जालंधर रोड वाला गेट उद्घाटन के लिए तैयार विधायक शेरी कलसी ने बताया कि जालंधर रोड पर बन रहा स्वागत द्वार लगभग पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है और बहुत जल्द इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। विधायक कलसी ने कहा कि बटाला श्री गुरु नानक देव जी की पावन विवाह स्थली है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये भव्य स्वागत द्वार न केवल बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों का शानदार स्वागत करेंगे, बल्कि शहर को एक नई विशिष्ट पहचान देंगे जिससे समस्त बटाला निवासियों को गर्व महसूस होगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें