Related Posts

रोहतक में सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम:2 दिन पहले किया अपहरण, परिवार बोला-पैसों के लेन-देन में दोस्तों ने की हत्या




रोहतक जिले के काठ मंडी निवासी युवक का 28 जुलाई को अपहरण किया गया था, जिसका आज बेरी हेड पर नहर से शव मिला है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। परिजनों ने शव रोड पर रखकर जाम लगाते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक की पहचान काठ मंडी निवासी 26 वर्षीय सुनील के रूप में हुई, जो 28 जुलाई की रात करीब 1 बजे अपने दोस्त सुमित, कौशल और सन्नी के साथ पुल के नीचे बैठा हुआ था। इसी समय एक काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी आई और उसमें से 4 युवक उतरे, जिन्होंने हथियारों के दम पर सुनील का अपहरण कर लिया। पुलिस को अपहरण की दर्ज करवाई शिकायत मृतक के भाई नीरज ने बताया कि आरोपियों के हाथ में डंडे और हथियार थे, जिनके बल पर जबरन सुनील का अपहरण किया गया। सुनील के पास जो फोन था, वह भी बंद आ रहा था। काफी तलाश करने के बाद भी जब सुनील का पता नहीं लगा तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इन लोगों पर लगाया अपहरण व हत्या करने का आरोप मृतक के भाई नीरज ने सुनील के अपहरण और हत्या का आरोप 4 लोगों पर लगाया है। जिनमें सर्वेश, तनवीर निवासी राम नगर, दीपक उर्फ साहील छिकारा निवासी नजदीक सुनारिया चौक और कार्तिक उर्फ छुटन शामिल है। चारों ने मिलकर पहले अपहरण किया और बाद में हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। रोड जाम करने पर पुलिस ने गिरफ्तारी का दिया आश्वासन मृतक की मां रानी देवी ने बताया कि सुनील का उसके दोस्तों ने ही अपहरण कर हत्या की है। उन्हें इंसाफ चाहिए और कातिलों को पकड़ा जाए। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वह संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने मामले में परिजनों को आरोपियों को जल्द काबू करने का आश्वासन देते हुए जाम को खुलवाया। पुलिस जल्द आरोपियों को करेगी काबू शिवाजी कॉलोनी थाना इंचार्ज राकेश ने बताया कि 2 दिन पहले एक युवक के अपहरण की शिकायत दर्ज हुई थी, जिसका शव आज बेरी हेड पर नहर से मिला है। युवक का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही इस मामले में जो भी आरोपी हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें