spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

संगरूर में NRI के घर चोरी:लाखों की नकदी व सोने-चांदी के जेवर गायब होने की आशंका, दिड़बा में लगातार वारदातों से चिंता




संगरूर जिले के दिड़बा इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नजदीकी गांव धर्मगढ़ छन्ना से सामने आया है, जहां बेखौफ चोरों ने एक एनआरआई (NRI) परिवार के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और सोने-चांदी के कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात के बाद से जहां दिड़बा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है, वहीं ग्रामीणों में भी भारी डर और असुरक्षा का माहौल है। विदेश में रहता है परिवार, सुबह चला चोरी का पता जानकारी के अनुसार, जिस घर में चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया, उसका मालिक और परिवार विदेश में रहता है। घर लंबे समय से बंद था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। सुबह के समय जब आसपास के ग्रामीणों ने घर के ताले टूटे देखे, तो तुरंत इसकी सूचना दिड़बा पुलिस को दी। शुरुआती जांच और गांव में चल रही चर्चाओं के अनुसार, इस चोरी के पीछे इसी गांव के ही कुछ कम उम्र के (नौजवान) चोरों का हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा है। दिड़बा क्षेत्र में चोरियों का ‘ग्राफ’ बढ़ने से लोग चिंतित स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिड़बा और आसपास का इलाका पिछले काफी समय से लगातार हो रही चोरियों के कारण सुर्खियों में है। पुलिस गश्त के दावों के बावजूद आए दिन घरों और दुकानों के ताले टूट रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गहरी चिंता और रोष है। “चोरी के मामले सुलझाने में लग जाता है कुछ दिनों का समय” इस गंभीर मामले को लेकर जब डीएसपी (DSP) रुपिंदर कौर बाजवा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने भी माना कि दिड़बा इलाके में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मामलों को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ऐसे ब्लाइंड मामलों (चोरी की वारदातों) का सुराग लगाने और ट्रेस करने में कुछ दिनों का समय लग जाता है। डीएसपी बाजवा ने शहरवासियों से की खास अपील डीएसपी रुपिंदर कौर बाजवा ने इलाके में अपराध और चोरी पर लगाम लगाने के लिए आम जनता और दुकानदारों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने एक अहम तकनीकी सुझाव देते हुए कहा कि शहर और गांवों के दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की दिशा (एंगल) को ठीक से सेट करें, ताकि सड़क पर आने-जाने वाले संदिग्धों की तस्वीरें साफ दिख सकें। इससे पुलिस को आरोपियों की पहचान करने और मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने में बड़ी मदद मिलेगी।” फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गांव व आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles