spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में VIP सिफारिश से पहले कटा चालान:बुलेट में लगा था मोडिफाइड साइलेंसर, पुलिस ने काटी रसीद, कहा- कोई रियायत नहीं




फाजिल्का में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। खासतौर पर मोडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत ट्रैफिक पुलिस ने लाल बत्ती चौक पर एक मोडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर वाली बुलेट बाइक को रोक लिया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर किसी वीआईपी से सिफारिश करवाने की कोशिश करता, इससे पहले ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने करीब 7 हजार रुपए के चालान की रसीद काटकर उसके हाथ में थमा दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहन चालकों के खिलाफ अभियान ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फाजिल्का शहर में बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर मोडिफाई कर पटाखे बजाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। तेज आवाज करते हुए निकली बुलेट उन्होंने बताया कि गुरुवार को जब वह लाल बत्ती चौक पर तैनात थे, तभी तेज आवाज करते हुए एक बुलेट बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक को रोककर जांच की तो उसमें मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था और नंबर प्लेट भी नहीं थी। 7 हजार रुपए का चालान काटा एएसआई सुरेंद्र सिंह के अनुसार, चालक किसी वीआईपी से सिफारिश करवाता, इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मशीन से करीब 7 हजार रुपए का चालान काट दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बुलेट ड्राइवरों के खिलाफ चालान किए जा चुके हैं। किसी की भी सिफारिश स्वीकार नहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सिफारिश को स्वीकार नहीं किया जा रहा। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और बुलेट से पटाखे बजाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles