spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नौल्था में स्कूल से सबमर्सिबल मोटर और तार चोरी:प्रिंसिपल की शिकायत पर केस दर्ज; बोलीं- 36 हजार का नुकसान हुआ




पानीपत जिले के नौल्था गांव में स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से चोरों ने सबमर्सिबल मोटर और लगभग 60 मीटर तांबे का तार चोरी कर लिया है। यह घटना गर्मी की छुट्टियों के दौरान हुई। स्कूल की प्रिंसिपल बीना खन्ना ने इसराना थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रिंसिपल बीना खन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौल्था में प्रधानाचार्य हैं। स्कूल में पानी की समस्या के समाधान के लिए सरकार द्वारा परिसर में एक सबमर्सिबल लगाया गया था। गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले यह सबमर्सिबल सही स्थिति में था। सबमर्सिबल की मोटर और केबल चोरी प्रधानाचार्य का कहना है कि छुट्टियां खत्म होने के बाद जब स्कूल स्टाफ वापस लौटा, तो उन्होंने देखा कि सबमर्सिबल की मोटर और 60 मीटर केबल गायब थी। चोरी हुई मोटर की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपए और केबल की कीमत लगभग 6 हजार रुपए बताई गई है। आसपास तलाश करने पर भी चोरी हुई सामग्री का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद, प्रधानाचार्य बीना खन्ना ने इसराना थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles