spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ निगम के 2 इंस्पेक्टरों की तस्वीरें वायरल:एक मालिश कराता दिखा, दूसरा टेबल पर आराम करता नजर आया




चंडीगढ़ नगर निगम के दो इंस्पेक्टरों की मक्खन माजरा गौशाला के अंदर की कथित तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों में एक इंस्पेक्टर मालिश करवाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा कार्यालय में टेबल पर लेटकर आराम करता नजर आ रहा है। तस्वीरें सामने आने के बाद निगम के कामकाज और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दोनों इंस्पेक्टरों की पहचान ईशू सिंगला और सुच्चा सिंह के रूप में हुई है। बता दे यह तस्वीरें उसी गौशाला की हैं, जो करीब 6 महीने पहले 45 मृत गायों के मिलने के मामले में चर्चा में आई थी। उस समय एनिमल कार्कस इंसिनरेशन प्लांट लंबे समय से बंद पड़ा था। इसके कारण मृत गायों का समय पर अंतिम निस्तारण नहीं हो पाया था और प्लांट के बरामदे में बड़ी संख्या में गायों के शव मिले थे। इस मामले ने पूरे शहर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। पहले भी विवादों में रही थी गौशाला करीब 6 महीने पहले हुए इस मामले में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे। आरोप लगे थे कि लापरवाही के कारण मृत पशुओं का समय पर निस्तारण नहीं हुआ। उस समय कार्रवाई करते हुए कुछ छोटे कर्मचारियों के खिलाफ कदम उठाए गए थे, लेकिन जिन अधिकारियों पर निगरानी और व्यवस्था की जिम्मेदारी थी, उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से अब वायरल तस्वीरों के बाद पुराने मामले की भी फिर चर्चा शुरू हो गई है। मैसेज देखा मगर जबाव नहीं दिया इस मामले में दोनों इंस्पेक्टरों का पक्ष जानने के लिए उन्हें कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद उनके व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर वायरल तस्वीरों के बारे में जवाब मांगा गया। उनसे पूछा गया कि तस्वीरें कब और कहां की हैं, उस समय वे ड्यूटी पर थे या नहीं और वायरल तस्वीरों पर उनका क्या कहना है। हालांकि, दोनों अधिकारियों ने व्हाट्सऐप संदेश पढ़ लिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। दोनों अधिकारियों ने व्हाट्सऐप पर भेजा गया मैसेज पढ़ लिया था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles