Related Posts

शाहपुर में बिजली शार्ट सर्किट से मकान में आग:ग्रामीणों ने विधायक से मुआवजे की मांग की, एसडीएम ने लिया जायजा




जींद जिले के उचाना हलके के शाहपुर गांव में मंगलवार रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इस घटना में घर का सामान जलकर राख हो गया, जबकि तीन भैंसें और एक गाय झुलस गईं। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे बिजली आने के बाद हुई। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली आते ही अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे टेकराम के मकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में बंधे पशु भी उसकी चपेट में आ गए। पीड़ित टेकराम का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। आगजनी से हुए भारी नुकसान के बाद ग्रामीणों ने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से मुलाकात कर प्रशासन से आर्थिक मदद और मुआवजे की मांग की। विधायक के निर्देश पर एसडीएम उचाना रमित यादव ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने नुकसान का जायजा लेने के बाद बताया कि एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नियमानुसार जो भी प्रशासनिक मदद संभव होगी, वह पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें