Related Posts

अमृतसर में खड़े ट्रक से ड्राइवर का शव बरामद:गेहूं से भरा था, ई-रिक्शा में बोरियां भरकर ले गए चोर; मृतक तरनतारन का रहने वाला




अमृतसर के थाना सी-डिवीजन इलाके में एक खड़े ट्रक के अंदर से ड्राइवर का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक ड्राइवर तरनतारन जिले का निवासी बताया गया है। ट्रक मालिक रमन कुमार राजू ने बताया कि उनका ट्रक रात को गेहूं भरकर कपूरथला के लिए निकला था। सुबह जीपीएस चेक करने पर गाड़ी अमृतसर में खड़ी मिली। मौके पर पहुंचने पर ट्रक के अंदर ड्राइवर मृत अवस्था में पाया गया। राजू ने बताया कि मृतक निशान सिंह तरन तारन के शेर चक गांव का रहने वाला था और उसके छोटे बच्चे हैं और परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ड्राइवर ने रात को निकलते समय सुबह घर लौटने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि उनके ट्रक में 25 टन गेहूं थी। गेहूं को ई रिक्शा में भरकर ले गए चोर आस आस आकर पता किया तो लोगों ने बताया कि चोर ई रिक्शा में बोरियों में भरकर गेहूं लेकर गए। कितनी चोरी हुई इसका अभी अंदाजा नहीं क्योंकि गेहूं खुली थी वहीं ट्रक ड्राइवर के साथ वारदात कहां हुआ यह भी नहीं पता। एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि गुलाली गेट के पास एक लावारिस खड़े ट्रक की सूचना मिली थी। एसीपी और थाना सी-डिवीजन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रक के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान ड्राइवर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक तरनतारन मंडी से गेहूं लोड कर अपनी मंजिल की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अमृतसर में लावारिस हालत में खड़ा मिला। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जो भी दोषी सामने आएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें