![]()
लोहारू एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी मनोज कुमार दलाल की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण रानी लक्ष्मी बाई राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, लोहारू में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों के लिए था। एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि 15 जून से शुरू होने वाले एसआईआर अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ अपने क्षेत्र के हर मतदाता की वैधता की जांच करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं। 2002 की सूची के आधार पर होगा पुनरीक्षण दलाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, लोहारू विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर कार्यक्रम को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पुनरीक्षण वर्ष 2002 की मतदाता सूची को आधार मानकर किया जा रहा है। एसडीएम ने बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने और निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का निर्देश दिया। मास्टर ट्रेनर ने दी प्रक्रिया की जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर प्रदुमन गढ़वाल ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से एसआईआर की पूरी प्रक्रिया, नियमों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजरों को पुनरीक्षण कार्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर चुनाव कानूनगो सतीश शर्मा, श्यामसुंदर सांगवान, नरेश ओला, सुशील जांगड़ा, राजेश, दीपक, प्राचार्य जयबीर श्योराण, कृष्ण कोठारी, संदीप कुमार मेचू, मनमोहन, सुनील परिहार, आनंद कुमार और राजेंद्र राणा सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Source link
लोहारू में 15 जून से शुरू होगा एसआईआर अभियान:एसडीएम बोले- बीएलओ गंभीरता और निष्पक्षता से करें कार्य, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त







