spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पटियाला में भाखड़ा नहर से मिला बच्चे का शव:सिर कटा हुआ था, पैर बंधे थे, पेट पर वार के निशान; हत्या की आशंका




पटियाला जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। समाना-पटियाला रोड पर गांव ककराला के पास भाखड़ा नहर से लगभग 8 वर्षीय बच्चे का सिर कटा हुआ शव बरामद किया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने नहर में शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शव को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चे के पैर बंधे हुए थे और उसके पेट पर भी तेजधार हथियार से वार के निशान थे। बच्चे की नहीं हुई पहचान फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के जिलों और थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है ताकि मृतक बच्चे की शिनाख्त की जा सके। फॉरेंसिक टीमों को भी जांच में लगाया गया है और घटनास्थल के आसपास से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जा रहे हैं। पटियाला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि बच्चे की पहचान होने के बाद इस जघन्य हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी और मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles