spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Faridabad JCB Driver Death | Sewer Line Excavation Accident News


फरीदाबाद के सेक्टर 31 थाना क्षेत्र में सेक्टर-28 के पास दिल्ली-मथुरा-आगरा हाईवे की सर्विस रोड के किनारे रविवार को सीवर लाइन की खुदाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक जेसीबी चालक की मिट्टी के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच

.

साथी मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दूसरी जेसीबी की मदद से करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

मिट्टी और पत्थरों में फंसा बकेट

जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। सीवर लाइन की खुदाई का काम चल रहा था और करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था। 32 वर्षीय जहिर जेसीबी चला रहा था। खुदाई के दौरान जेसीबी का अगला हिस्सा (बकेट) मिट्टी और पत्थरों में फंस गया। इसे निकालने के लिए जहिर जेसीबी से उतरकर गड्ढे के अंदर पहुंचा। तभी अचानक गड्ढे की मिट्टी भरभराकर उसके ऊपर गिर गई और वह पूरी तरह मिट्टी में दब गया।

हादसे के समय जहिर के साथ उसका एक हेल्पर भी मौजूद था। मिट्टी धंसने से हेल्पर भी उसकी चपेट में आ गया, लेकिन वह किनारे होने के कारण बच गया। उसके हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। वहीं जहिर पूरी तरह मिट्टी में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस गड्ढे को खोदते वक्त हुआ हादसा।

इस गड्ढे को खोदते वक्त हुआ हादसा।

20 मिनट की मशक्कत के बाद जहिर को बाहर निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद अन्य मजदूर और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। तुरंत दूसरी जेसीबी मंगाई गई और तेजी से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद जहिर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

इस गड्ढे में मिट्टी गिरने से जेसीबी चालक की मौत हो गई।

इस गड्ढे में मिट्टी गिरने से जेसीबी चालक की मौत हो गई।

4 बच्चों का पिता था मृतक

मृतक के भाई मुबारिक ने बताया कि जहिर मूल रूप से मेवात का रहने वाला था और पिछले 5-6 वर्षों से जेसीबी चालक के रूप में काम कर रहा था। वह शादीशुदा था और उसके 4 बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। कुछ महीनों से वह अपने गांव में रह रहा था और 2-4 दिन पहले ही उसे दोबारा जेसीबी चलाने का काम मिला था। उन्होंने बताया कि बकेट फंसने के बाद जहिर उसे निकालने के लिए गड्ढे में उतरा था, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

जेसीबी की मदद से शव को गड्ढे से निकाला गया।

जेसीबी की मदद से शव को गड्ढे से निकाला गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से जहिर की दबकर मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles