spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में अवैध हथियार के साथ राजस्थान का युवक गिरफ्तार:अपने परिचित मिलने आया था ट्रक का हेल्पर, 10 हजार में गुजरात से लाया था देशी पिस्तौल




भिवानी सीआईए स्टाफ प्रथम की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद की है। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी में तैनात एएसआई प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान बस अड्डा नांगल क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजस्थान के जिला चुरू के गांव बालाण निवासी राहुल उर्फ राघलिया पुत्र ओमप्रकाश अपने पास अवैध हथियार रखे हुए है। जो मानहेरू रोड के ईंट-भट्टा के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। केस किया दर्ज
पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी राहुल उर्फ राघलिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर भिवानी में केस दर्ज करके कार्रवाई की गई। गुजरात से लाया था देशी पिस्तौल
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ट्रक पर हेल्पर का कार्य करता है तथा उक्त अवैध हथियार गुजरात से 10 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। उसने यह भी बताया कि वह भिवानी के मानहेरू में अपने एक परिचित से मिलने आया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles