spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में मोमबत्ती लेकर विरोध प्रदर्शन:बेघर हुए लोगों ने की पुनर्वास की मांग, बच्चे भी हुए शामिल, बोले- जारी रहेगा आंदोलन




फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में घर टूटने के बाद लोगों का दुख और गुस्सा लगातार सामने आ रहा है। सोमवार रात बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ इकट्ठा हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कई लोग अपने टूटे हुए घरों के मलबे पर बैठकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी हाथों में मोमबत्तियां लिए अपने उजड़े घरों के अवशेषों पर बैठे दिखाई दिए। प्रदर्शन में शामिल नेहरू कॉलोनी निवासी संदीप भारती ने बताया कि जिन लोगों के घर टूट गए हैं, उनके सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि लोगों के सिर से छत छीन ली गई, लेकिन उनके रहने के लिए कोई दूसरी व्यवस्था नहीं की गई। इसी वजह से सभी लोग अपने परिवारों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला बोली- जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन उनका कहना है कि जब तक रहने की व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं निवासी संजय कुमार ने कहा कि नेहरू कॉलोनी में कई परिवार पिछले 40 से 50 वर्षों से रह रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि एलिवेटेड पुल और आरआरटीएस परियोजना के निर्माण के लिए लोगों के घर तोड़ दिए गए। उनका कहना है कि प्रशासन को पहले लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इससे कई परिवार बेघर हो गए हैं और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर कई परिवार प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि आज भी कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उनके पास अपने बच्चों के साथ रहने के लिए कोई स्थायी जगह नहीं है। लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को सुनने के लिए अभी तक कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा है। नेहरू कॉलोनी के लोगों की मुख्य मांग है कि प्रशासन उन्हें जल्द से जल्द रहने के लिए दूसरी जगह उपलब्ध कराए। उनका कहना है कि जब तक पुनर्वास की उचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक वे इसी तरह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। लोगों ने सरकार और प्रशासन से उनकी समस्या का जल्द समाधान करने की अपील की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles