भिवानी जिले के लोहारू में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उपमंडलाधीश (ना.) एवं एसडीएम लोहारू मनोज कुमार दलाल ने उपमंडल स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय चौधरी देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम चौधरी देवीलाल स्टेडियम, लोहारू में होगा। उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। दलाल ने कहा कि योग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन प्राप्त किया जा सकता है। कॉलेज स्टूडेंट्स भी लेंगे भाग इस योग उत्सव में उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य दलाल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल 19 जून को सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक चौधरी देवीलाल स्टेडियम में होगी। इसमें सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। मुख्य कार्यक्रम 21 जून को भी सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जरूरी व्यवस्थाएं मुहैया कराने के निर्देश बैठक के दौरान एसडीएम ने आयुष विभाग, शिक्षा विभाग और नगरपालिका के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा सके। बैठक में आयुष विभाग से विजय श्योराण, विजय प्रभा, ओम प्रकाश पिलानिया, हरिओम शर्मा, संदीप कुमार, जयवीर गिल, डॉ. उमेद जांगिड़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Source link
लोहारू में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज:देवीलाल स्टेडियम में 21 जून को कार्यक्रम; 19 को होगी अंतिम रिहर्सल
