Related Posts

हरियाणा महिला आयोग की 5 नई सदस्य नियुक्त:पूर्व चेयरमैन भारती सैनी का भी नाम; विवाद के बाद चेयरपर्सन दे चुकीं इस्तीफा




हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने हरियाणा राज्य महिला आयोग में 5 नई सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जारी आदेशों में नारनौल की पूर्व चेयरमैन भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकम्पा गर्ग, सुनीता चौहान का नाम शामिल है। आदेश के अनुसार, इन सदस्यों की नियुक्ति की सेवा शर्तें और नियम मुख्य सचिव कार्यालय, राजनीतिक एवं संसदीय कार्य विभाग द्वारा 26 मई 2026 को जारी निर्देशों के अनुरूप लागू होंगे। विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड सदस्य रह चुकीं सुनीता झज्जर शहर के अंबेडकर चौक एरिया में रहने वाले सुनीता चौहान इससे पहले साल 2017 में विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड की सदस्य रह चुकी हैं। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें बेरी विधानसभा का प्रभारी भी बनाया गया था। 10 जून 2026 से प्रभावी हुई नियुक्तियां चंडीगढ़ से 10 जून 2026 को जारी आदेश के तहत महिला आयोग की पांचों नई सदस्य तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभाल सकेंगी। इससे आयोग की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें