Related Posts

लुधियाना में बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:ढाई साल की बच्ची की मौत; परिवार के अन्य सदस्य घायल; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार




लुधियाना के लाडोवाल इलाके में एक बस और ई-रिक्शा की टक्कर में ढाई साल की बच्ची गुरसिरत कौर की मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के कई अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। पीड़ित अनमोल सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खजूर चौक से ई-रिक्शा में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। लाडोवाल क्षेत्र में पहुंचने पर पीछे से आ रही एक निजी बस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी उन्हें उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ढाई साल की बच्ची गुरसिरत कौर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुए परिवार के अन्य सदस्यों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनजीत कौर की बाजू और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों का भी इलाज जारी है। परिवार ने आरोप लगाया है कि यह हादसा बस चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें