Related Posts

रोहतक में 6 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख:पूर्व विधायक कुंडू ने किसान को ₹1.20 लाख की सहायता दी, ग्रामीणों की मुआवजे की मांग




रोहतक जिले में महम क्षेत्र के निंदाना गांव में एक किसान की 6 एकड़ गेहूं की फसल आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस आग में किसान पाला को भारी नुकसान हुआ। किसान पाला ने यह जमीन ठेके पर ले रखी थी। आग इतनी भीषण थी कि खेत में खड़ी पूरी फसल नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना मिलने पर महम के पूर्व विधायक बलराज सिंह कुंडू मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसान को सांत्वना दी और तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की। कुंडू ने 20,000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से कुल 1 लाख 20 हजार रुपए की नकद सहायता दी। पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि एक किसान के लिए उसकी फसल ही सब कुछ होती है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में किसान परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की ग्रामीणों ने बलराज कुंडू के इस कदम की सराहना की है। अब स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि तुरंत गिरदावरी करवाकर पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिया जाए। इससे किसान को ठेके की भरपाई और अगली बिजाई के लिए मदद मिल सकेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें