Related Posts

रोहतक में मनीष ग्रोवर ने MLA पर कसा तंज:बोले-AC से निकलकर धूप में धरने पर बैठें, कपड़े मैले कर पूछें सवाल




रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा पर तंज कसते हुए कहा कि विधायक को शहर की समस्या का ही नहीं पता। साढे 6 साल के कार्यकाल में कभी जनता की समस्या को उठाया। केवल पत्रकारों के बीच बैठकर बोल देते हैं, एक भी समस्या आज तक नहीं उठाई। मनीष ग्रोवर ने कहा कि जो आदमी रोहतक में रहता ही नहीं, जब रहता है तो उसे शहर की समस्याओं के बारे में पता ही नहीं, तो सवाल विधायक से होना चाहिए। एक भी समस्या शहर की वह बता दें। कभी एसी से निकलकर दो घंटे धूप में अंबेडकर चौक पर आकर धरने पर बैठे और सरकार से सवाल करे। उन्हें थोड़े अपने कपड़े भी मैले करने चाहिएं। कांग्रेस के समय गैस लेने के लिए लगती थी लाइन मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस के समय गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन लगती थी। राहुल गांधी ने पीएम मनमोहन सिंह के सामने प्रस्ताव रखा कि 6 की बजाय 9 सिलेंडर दे दो। लेकिन आज गैस के लिए लाइन नहीं लगती। टेलीफोन घर में लगवाने के लिए एमपी के पास जाना पड़ता था। कांग्रेस सवाल पूछने से पहले अपने गिरेबान में झांके। कांग्रेस ने केवल इंस्पेक्टरी राज व लूट खसोट दी। आतंकवाद को खड़ा करने वाला नेहरू मनीष ग्रोवर ने कहा कि देश को खराब पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया। आतंकवाद को खड़ा करने वाला नेहरू था। नेहरू ने तो अब्दुल्ला परिवार से चोंच भिड़ा रखी थी, उनको राजी करना था। जब देश आजाद हो गया तो क्या जरूरत थी धारा 370 व धारा 35ए लगाने की, क्यों वक्फ बोर्ड बनाया गया। कांग्रेस ने केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिया मनीष ग्रोवर ने कहा कि नेहरू ने केवल अपने परिवार का विकास किया। वैसे ही भूपेंद्र हुड्डा ने भी अपने परिवार का विकास किया। कांग्रेस ने केवल परिवारवाद की राजनीति की है। देश के विकास को नहीं बढ़ाया। बल्कि देश को अस्मिता के मोड़ पर लाकर छोड़ दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें