पाकिस्तान गुरुद्वारा दर्शन यात्रा पर जाने वाले सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के 37 सहित हरियाणा के कुल 94 श्रद्धालुओं को अंतिम समय में अनुमति नहीं मिली। वीजा जारी होने के बावजूद उन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर से वापस लौटना पड़ा, जिससे सिख संगत में गहरा रोष है। श्रद्धालुओं को पाकिस्तान यात्रा के लिए वीजा जारी हो चुका था। हालांकि, अटारी-वाघा बॉर्डर पर उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते सभी श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ा। संगत ने बैठक कर जताया रोष इस घटना के विरोध में गुरुद्वारा कलगिधर सिंह सभा, सब्जी मंडी डबवाली में संगत की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं ने इस मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वीजा मिलने के बाद भी यात्रा की अनुमति न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में सर्वसम्मति से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से मांग की गई कि 21 जून को पाकिस्तान रवाना होने वाले अगले जत्थे के साथ उन सभी श्रद्धालुओं को भी भेजने की व्यवस्था की जाए, जिन्हें इस बार बॉर्डर से वापस लौटना पड़ा। संगत ने उम्मीद जताई कि संबंधित प्रबंधन और प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक प्रयास कर श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द गुरुद्वारा दर्शन यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। यह लोग रहे मीटिंग में मौजूद बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जगतार सिंह मान, सुखविंदर सिंह चांदी, बलविंदर सिंह गिल, ज्ञानी गुरबचन सिंह, जसवंत सिंह लाल, नरपत सिंह बिट्टू, बलविंदर सिंह, इकबाल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विजयंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोहिंदर बांसल, लवप्रीत सिंह, हर्ष सोनी, अरमान सिंह, हकीकत राय मैहता, बाबा बूढ़ा जी ग्रंथी-रागी सभा तथा गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्य सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।
Source link
डबवाली के श्रद्धालुओं को पाकिस्तान यात्रा की नहीं मिली परमिशन:वीजा के बावजूद अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटना पड़ा, अगले जत्थे संग भेजने की मांग
