Related Posts

हरियाणा CM सैनी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग:22 जून को होगी; कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, साथी मंत्रियों को भेजा गया न्योता




हरियाणा सरकार ने मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 22 जून को बुलाने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल अनुभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में यह बैठक 22 जून 2026 (सोमवार) को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ के मुख्य सभा कक्ष (चौथी मंजिल) में आयोजित होगी।
मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी आदेश में सभी कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों तथा संबंधित अधिकारियों को बैठक की सूचना भेज दी गई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों, नीतिगत फैसलों और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा होने की संभावना है। यहां देखिए ऑर्डर की COPY… कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं, आगामी वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रस्तावों, भर्ती प्रक्रियाओं, कृषि, उद्योग तथा बुनियादी ढांचा विकास से जुड़े विषयों पर विचार किया जा सकता है। हालांकि बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राज्य सरकार विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ आगामी महीनों के लिए नई घोषणाओं और नीतिगत निर्णयों की तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे में 22 जून की कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें