Related Posts

महम में अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं:15 फुट तक घिरीं सड़कें, नगरपालिका ने अभियान चलाने की चेतावनी दी




रोहतक जिले के महम शहर में अतिक्रमण की समस्या गंभीर बनी हुई है। नगरपालिका प्रशासन और स्थानीय व्यापारियों के बीच हुई बैठक में दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाने पर सहमति जताई थी, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर कब्जा बरकरार है। वर्तमान में दुकानदार सड़कों और गलियों में 10 से 15 फीट तक अपना सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे न केवल आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है, बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सुबह-शाम कूड़ा उठाने वाले वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ‘रेहड़ी संचालकों से किराया ले रहे दुकानदार’ इसके अतिरिक्त, कुछ दुकानदारों द्वारा नगरपालिका की जमीन पर रेहड़ी लगाने वाले संचालकों से अवैध रूप से किराया वसूलने का मामला भी सामने आया है। प्रशासन का लक्ष्य महम को अतिक्रमण और जाम मुक्त शहर बनाना है। नपा सचिव बोले-कर्मचारियों द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा महम नगरपालिका सचिव नवीन नांदल ने बताया कि महम व्यापार मंडल और दुकानदारों को बार-बार सूचित करने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें