Related Posts

11kV Line Pole & Transformer Fall On House, Family Trapped Safely


फरीदाबाद20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गांव मिर्जापुर में घर पर गिरे 11 हजार वोल्ट की लाइन के बिजली के खंभे

फरीदाबाद में तिंगाव के गांव मिर्जापुर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव के रास्ते से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन के खंभे सहित ट्रांसफार्मर घर के ऊपर गिर गया। जिसके चलते पूरा परिवार घर में कैद हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का कोई जान की हानि नही हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पूरा परिवार घर में हुआ कैद

सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव में बिजली की लाइन का एक खंभा टूटकर घर की दीवार पर जा गिरा, जिसके चलते दूसरे दो खंभे जिन पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ था वह भी घर के ऊपर जा गिरा। हादसे से पूरा परिवार घर के अंदर था, जिसके चलते किसी प्रकार का कोई जान का नुकसान नही हुआ था।

बिजली के खंभो के गिर जाने के कारण एक परिवार घर में कैद हो गया।

बिजली के खंभे गिरने का शौर सुनकर पड़ोस के रहने वाले घरों से बाहर निकले। जिसके बाद लोगों ने बिजली विभाग को काल के माध्यम से जानकारी दी। बिजली के तारों में सप्लाई ना होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

लोगो ने बताया कि बिजली के खंभे पहले से झुके हुए थे

ग्रामीण बोले पहले झुका हुआ था

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के खंभे पहले से झुके हुए थे। इसको लेकर वो कई बार पहले भी शिकायत दे चुके थे। लेकिन बिजली बिभाग के द्वारा को ध्यान नही दिया गया। जिसके कारण ये हादसा हुआ है।

बिजली विभाग बोला राहत कार्य जारी

बिजली विभाग के जेई अमित ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही लेबर को काम पर लगाया गया है। पुराने खंभो की जगह पर नये खंभे लगाने के लिए लेकर जाया गया है। बिजली के खंभो का इस तरह से गिरने का क्या रीजन रहना है इसके बारे में अभी कुछ नही कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें