Related Posts

पानीपत XEN के बेटे के 2 किडनैपरों को मारी गोली:गर्लफ्रेंड भी अरेस्ट, घिरने पर बच्चे को गाड़ी से फेंका; 3 पुलिस टीमों को मिलेंगे ₹1 लाख




हरियाणा के पानीपत से महिला XEN के बेटे का किडनैप करके भाग रहे किडनैपरों का पानीपत पुलिस ने रोहतक में एनकाउंटर कर दिया। दोनों ओर से 11 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पैरों में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी की गर्लफ्रेंड को भी मौके से अरेस्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पानीपत थर्मल प्लांट की महिला XEN सुनीता के पति समीर DGM है, जोकि जयपुर में पोस्टेड है। शुक्रवार को इन आरोपियों ने पानीपत में एक्सईएन के सरकारी आवास से उनके 12 वर्षीय बेटे को किडनैप कर लिया था और डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी थी। इसके बाद से ही पानीपत सीआईए-2, गोहाना पुलिस और रोहतक सदर थाना पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। अपहरणकर्ता पानीपत नंबर की डिजायर गाड़ी में बच्चे को लेकर भाग रहे थे। रोहतक में खुद को घिरता देख तीनों ने बच्चे को गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इसमें बच्चा भी घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। एक छात्र भी इस साजिश में शामिल है। उधर, 11 घंटे के अंदर ही वारदात का खुलासा करने पर डीजीपी अजय सिंघल ने ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीमों को ₹1 लाख नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की। एनकाउंटर से जुड़े कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. 12 जून की शाम को घर से किया अपहरण पानीपत पुलिस को दी शिकायत में महिला XEN सुनीता ने बताया था कि वह थर्मल कॉलोनी की रहने वाली है। वह थर्मल प्लांट में बतौर XEN पद पर तैनात है। वह दो बच्चों की मां है। उसका छोटा बेटा कबीर (12) है, जोकि 7वीं कक्षा में पढ़ता है। 12 जून की शाम करीब 5 बजे वह अपने बेटे को घर पर छोड़कर दफ्तर गई थी। रात करीब 9:30 बजे आकर उसने चेक किया, तो बेटा घर पर नहीं था। उसने अपने बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कही कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत थर्मल कॉलोनी चौकी पुलिस को दी गई। व्हाट्सएप नंबर से कॉल कर डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी सुनीता ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान उसके पास एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई। इसमें बदमाशों ने बच्चा उनके पास होने की बात कही। साथ ही डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी थी। फ़िरौती न देने पर बच्चों के साथ बुरा अंजाम होने की बात कही थी। यह सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस की टीम में बदमाशों का पता लगाने में जुट गई थी। रोहतक के अलावा पानीपत और गोहाना की टीम को भी बदमाशों के पीछे लगाया गया था। रोहतक में मिली लोकेशन, पुलिस को देख फायरिंग शुरू की शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश रोहतक जिले में है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग शुरू कर दी। इतना ही नहीं पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारी गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने चलती गाड़ी से बच्चे को बाहर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को सकुशल बरामद कर उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं, जब पुलिस पर फायरिंग हुई तो पुलिस ने भी फायरिंग की। जिस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें पकड़ लिया गया। गाड़ी से महिला आरोपी को भी पकड़ा गया। दोनों युवक पानीपत, महिला रोहतक की रहने वाली पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पानीपत नंबर की गाड़ी में सवार थे। पकड़े गए बदमाशों की पहचान विशाल निवासी थर्मल कॉलोनी और आदेश निवासी सुंदर नगर पानीपत के रूप में हुई है। महिला की पहचान शारदा निवासी गांव भराण रोहतक के रूप में हुई है। दोनों घायल आरोपियों को सीएससी किलोई में भर्ती करवाया, जहां पट्टी करने के बाद उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस को आरोपियों की गाड़ी से दो पिस्टल, दो चाकू भी मिले है। साजिश में एक छात्र भी शामिल, घर से बुलाकर लाया था पुलिस पूछताछ में एक और बड़ी बात सामने आई है कि बच्चा गाड़ी में घूमने और गाड़ी चलाने का शौकीन था। इस बात का एक छात्र को पता था। शुक्रवार शाम को यही छात्र बच्चे को घर से गाड़ी में घूमने के बहाने लेकर बाहर की ओर आया था। इसके बाद बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। पहले गाड़ी UP की ओर ले गए। यूपी से ही व्हाट्सएप कॉल पर फिरौती की मांग की गई थी। रात भर बदमाश गाड़ी को इधर-उधर घुमाते रहे और फिर रोहतक की ओर ले गए, जहां पुलिस ने इन्हें घेर लिया। आरोपी एक्सईएन परिवार के परिचित, कुंडली खंगाल रही पुलिस पानीपत सीआईए इंचार्ज विरेंद्र के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी छात्र के परिवार से परिचित हैं। उन्हें पता था कि माता पिता दोनों ही सरकारी जॉब हैं, तो पैसा मिलना आसान होगा। इसी के चलते आरोपियों ने वारदात की और डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी। आरोपी वारदात में 11 घंटे के भीतर पकड़े गए। पता किया जा रहा है कि किडनैप की इस वारदात में तीनों के अलावा और कौन-कौन शामिल है। तीनों के क्रिमिनल रिकॉर्ड का भी पता किया जा रहा है। उस छात्र का भीपता किया जा रहा है, जो बच्चे को घर से बुलाकर ले गया था। XEN ने पानीपत पुलिस का जताया आभार बच्चे की मां XEN सुनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही हमने सूचना पुलिस को दी, टीम ने लगातार हमसे रात भर संपर्क बनाए रखा। टीम पल-पल की सूचना हमें देती रही। बच्चे के सकुशल मिलने पर हम पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह और उनकी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें