रोहतक जिले के गांव रिठाल फोगाट में छोटे भाई की पत्नी प्रवेश की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जसबीर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव रिठाल फोगाट में 19 अप्रैल की रात को घर पर ससुर व बच्चों के साथ मौजूद महिला पर उसके जेठ जसबीर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जसबीर ने महिला को लहू लुहान करके छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे बेटे हितेश ने अपने मामा को फोन करके सारी बात बताई। सूचना के बाद महिला के भाई मौके पर पहुंचे तो वहां महिला खून में लथपथ हालत में पड़ी हुई थी और आसपास के लोग भी जमा थे। भाईयों ने तुरंत घायल महिला को पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के भाईयों की शिकायत पर जसबीर के खिलाफ केस दर्ज किया। भात में जाने से मना किया था जांच में सामने आया कि आरोपी जसबीर छोटी-छोटी बातों को लेकर व घर से बाहर ना जाने बारे प्रवेश पर अनावश्यक दबाव रखता था। आरोपी ने एक महीना पहले भी प्रवेश को भात में ना जाने बारे कहा था। प्रवेश भात में चली गई। वारदात से पहले भी आरोपी ने पड़ोस में शादी में जाने से प्रवेश को मना किया था। उसी दिन पता लगते ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 2003 में पत्नी की गला दबाकर हत्या की आरोपी जसबीर ने अप्रैल 2003 में अपनी पत्नी सोनीपत निवासी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में जसबीर पर मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। कुछ समय जेल में रहने के बाद आरोपी जमानत पर बाहर आया और अक्टूबर 2004 में जसबीर मामले में कोर्ट से बरी हो गया। पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ सदर थाना एसएचओ सुरेंद्र ने बताया कि गांव रिठाल फोगाट में महिला की हत्या करने वाले आरोपी जसबीर को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या में प्रयोग किए गए हथियार को जल्द बरामद किया जाएगा।
Source link
रोहतक के प्रवेश मर्डर केस में जेठ गिरफ्तार:2 दिन के रिमांड पर; भात में गई छोटे भाई की पत्नी की थी हत्या
