![]()
सिरसा जिले में रोडवेज बस में एक किन्नर कंडक्टर से उलझ गई और उसे यह तक कह दिया कि तेरी चोटी फाड़ दूंगी। आरोप है कि किन्नर बसों में सवार होकर यात्रियों को परेशान करते हैं और उनसे पैसे मांगते हैं। इसे लेकर कंडक्टर उनको टोकते हैं तो उनके साथ झगड़ा करते हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किन्नर कंडक्टर को काफी कुछ कहती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के ओढा साइड रूट का है और बस ओढा से सिरसा आ रही थी। तभी रास्ते में एक महिला किन्नर रोडवेज बस में चढ़ गई। आरोप है कि बस में सवार होने के बाद किन्नर ने न टिकट ली तो न सीट पर बैठी और यात्रियों से पैसे मांगे गए। जब रोडवेज कंटक्टर ने किन्नर से टिकट के लिए किराया मांगा तो वह उसी से बहस करने लगी। जबकि किन्नर के हाथ में पैसे है, पर कंडक्टर को नहीं दिए। हालांकि, इस मामले में कंडक्टर की ओर से रोडवेज प्रशासन को शिकायत नहीं दी गई। रोडवेज कर्मियों से ये अपील अवश्य की है कि इस किन्नर को बस में न चढ़ने दिया। इससे पहले डिंग एरिया का भी मामला सामने आया है। यहां डिंग व ओढा रूट पर कुछ किन्नर बसों में सवार हो जाते हैं और यात्रियों को परेशान करते हैं। इसे लेकर कुछ समाजसेवियों ने रोडवेज प्रशासन को सूचित भी करवाया है। यात्री भी इसकी वीडियो बना लेता है और किन्नर भी वीडियो बना लेती है, जो बाद में वायरल हो जाती है। जानिए वीडियो में कंडक्टर व किन्नर क्या कह रहे वीडियो में कंडक्टर कह रहा है कि देखियो जी, इसका रोज का काम है। सवारियों के साथ झगड़ा करती है और मुझे कहती है कि तेरी चोटी पाड़ूंगी। न किराया दे तो न टिकट लेवे। क्या परमिट ले रखा है तुमने। इस पर किन्नर महिला कंडक्टर से कहती, तुने दे रखा है परमिट। रोक ले तेरे मे दम है तो। कंडक्टर कहता, जब बस में चढ़ने से रोकते तो फिर रोकर दिखाते हो। भाई, रोडवेज वालों इसे देख लो और गाड़ी में इसे चढ़ने ना दिया करो। फिर किन्नर महिला कहती कि अच्छी भली टिकट कटावा, किस तरह सवारियों काे परेशान कर रहा है। मामले में जीएम व रोडवेज प्रधान ने क्या कहा मामले में रोडवेज जीएम कुलदीप जांगड़ा का कहना है कि कंडक्टर की तरफ से लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। इस बारे में कुछ समाजसेवियों ने समस्या रखी थी कि कुछ किन्नर बस में सवार होकर परेशान करते हैं। अगर इस बारे में कोई शिकायत आएगी तो इस पर कार्रवाई करेंगे। ये भी समाज का हिस्सा है, उनसे बातचीत की जाएगी। यूनियन प्रधान बोले, कई बार रोकते हैं रोडवेज यूनियन से जिला प्रधान पृथ्वी सिंह का कहना है कि ऐसा अब कई जगह देखने को मिलता है। कंडक्टर कई बार में चढ़ने से रोकते हैं। मगर ये बद्दुआ दे देते हैं तो उनको जल्दी से कोई नहीं रोकता।
Source link
रोडवेज बस में किन्नर कंडक्टर से उलझीं, बोली-चोटी फाड़ दूंगी:आरोप-यात्रियों से पैसे मांगकर करती परेशान, सिरसा ओढा का मामला, वीडियो वायरल







