![]()
फतेहाबाद जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग पर रिश्वतखोरी का दाग लगा है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की फतेहाबाद यूनिट ने भट्टू थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर रामपाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को कोर्ट परिसर से ही दबोच लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सब इंस्पेक्टर ने एक मामले में कार्रवाई के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूरे मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की अवैध वसूली की थी या नहीं।
Source link
फतेहाबाद में सब इंस्पेक्टर 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा:कोर्ट परिसर से किया गया काबू; एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई







