spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत:तीसरा घायल,बाइक सवार तीनों दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर




करनाल जिला में असंध के सालवन रोड पर हुए सड़क हादसे में दो युवको की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। हादसा उस समय हुआ जब तीनों साथी ट्रक से सीमेंट उतारने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। एक घायल ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अगले दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। काम से लौटते समय हुआ हादसा
मृतकों की पहचान 38 वर्षीय संजय और सतपाल के रूप में हुई है। संजय मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और असंध में रहकर मजदूरी करता था। सतपाल और वीरेंद्र दोनों असंध के निवासी हैं। 25 जुलाई को तीनों सालवन रोड के पास एक ट्रक से सीमेंट उतारने गए थे। काम खत्म करने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे दुपेड़ी के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एक की मौके पर, दूसरे की इलाज के दौरान मौत
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वीरेंद्र को हल्की चोटें आईं, जबकि संजय और सतपाल की हालत गंभीर थी। संजय ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं सतपाल की हालत नाजुक बनी रही और उसने अगले दिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने 27 जुलाई को सतपाल का शव परिजनों को सौंप दिया था, जबकि संजय के परिजनों के देर से पहुंचने के कारण उसका पोस्टमार्टम बाद में हुआ और आज शव सौंपा गया। डायरी से मिला परिजनों का संपर्क
पुलिस को संजय की पहचान करने में शुरुआत में दिक्कत आई। उसके पास मिली डायरी से एक पुराने साथी जयराम का नंबर मिला। पुलिस ने जयराम से संपर्क किया, जिसने संजय की पहचान की पुष्टि की। जयराम ने बताया कि संजय करीब छह महीने पहले उसके पास काम करता था और उसी वजह से उसका नंबर डायरी में दर्ज था। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिन्हें गांव से असंध पहुंचने में दो दिन लग गए। दोनों मृतकों के पास दो दो बच्चे है। दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार
जांच अधिकारी हकबीर ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तीनों युवक बाइक पर असंध की तरफ आ रहे थे, तभी सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles