spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में विरोध के बाद निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला:सज्जन सोसायटी में शिफ्ट बूथ फिर स्टेडियम में बनाए, तीन बूथों का स्थान बदला




रेवाड़ी में 10 मई को होने वाले निकाय चुनाव से पहले जिला निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तम नगर के लोगों के विरोध को देखते हुए जिला निर्वाचन आयोग ने सज्जन सोसायटी में शिफ्ट किए गए बूथों को फिर से राव तुलाराम स्टेडियम में बना दिया है। निर्वाचन आयोग ने बूथ नंबर 36 सज्जन सोसायटी में शिफ्ट कर दिए थे। जिसके विरोध में उत्तम नगर के लोगों ने विरोध किया था। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ की थी नारेबाजी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक रियल एस्टेट कारोबारी सज्जन सिंह के बेटे निखिल माढैया वार्ड 12 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने राव तुलाराम स्टेडियम से बूथ नंबर 36, 37 व 38 सज्जन सोसायटी में शिफ्ट कर दिए थे। उत्तम नगर के मतदाताओं ने इसके खिलाफ चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बूथ को फिर से प्राइवेट सोसायटी से स्टेडियम में शिफ्ट करने की मांग की थी। उत्तम नगर निवासियों ने मांग पूरी नहीं होने पर चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी थी। चुनाव पर्यवेक्षक को शिकायत देने से पहले भाजपा उम्मीदवार विनिता पीपल के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री के खिलाफ उत्तम नगर के मतदाताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर बूथ बदलने के विरोध में नारेबाजी की थी। आयोग ने इन बूथों में किया बदलाव रेवाड़ी में नगर परिषद चुनाव के लिए 99 बूथ बनाए गए हैं। 10 मई को होने वाले मतदान से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने तीन बूथों के स्थानों में बदलाव किया है। बूथ संख्या 36, 37 और 38 के मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है। पहले बूथ नंबर 36 सामुदायिक भवन बायां कक्ष सज्जन सोसायटी था, जिसे अब राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी हाल पार्ट -1 किया गया है। बूथ संख्या 36, 37 और 38 के मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है। पहले बूथ नंबर 36 सामुदायिक भवन बायां कक्ष सज्जन सोसायटी था, जिसे अब बदलकर राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी हाल पार्ट -1 किया गया है। जानिए क्या था मामला उत्तम नगर के मतदाता का आरोप था कि पिछले करीब ढाई साल से राव तुलाराम स्टेडियम में वोट डालते आ रहे थे। इस बार बूथों को रियल एस्टेट कारोबारी की सज्जन सोसायटी में शिफ्ट कर दिए थे। तीनों बूथे वार्ड 12 में आते हैं और इसी वार्ड से रियल एस्टेट कारोबारी के बेटे निखिल भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2020 में इस वार्ड से भाजपा उम्मीदवार की मां भाजपा की पार्षद चुनी गई थी। बूथ बदलने के बाद वार्ड 12 से निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र यादव ने फाइनल लिस्ट आने के बाद उसमें 450 से अधिक फर्जी मतदाता शामिल करने के आरोप लगाए थे। एक के बाद एक मामला सामने आने से वार्ड 12 तीन दिन तक सुर्खियों में रहा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles