spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में वायरल वीडियो पर पुलिस का स्वत संज्ञान:मंगतेर- दोस्त से विवाद से की हरकत, मानसिक परेशानी में युवती, मां-बेटी ने स्वीकारा




रेवाड़ी में कार सवार दो युवकों द्वारा सड़क से नग्न अवस्था में युवती को उठाने के मामले में पुलिस ने बड़ा दावा किया है। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि पिछले कुछ समय से युवती मानसिक रूप से परेशान रहती है। मंगलवार को कार खराब होने के बाद युवती की अपने मंगतेर और उसके दोस्त के साथ कहासुनी हो गई थी। जिससे मानसिक परेशानी से आवेश में आई युवती ने अपने कपड़े उतारे और वह सड़क पर दौड़ पड़ी। जब उसके मंगतेर ने अपने दोस्त के साथ उसे संभाल रहे तो उसका वीडियो बना लिया। लड़की ने स्वयं और उसकी मां ने स्वयं लीगल एड को दिए अपने बयान में यह बात स्वीकार की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह मामला आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा स्वत संज्ञान लेकर की गई कार्रवाई के बाद जांच में यह सामने आया है। अपहरण हुआ ना छेड़छाड़ डीएसपी सुरेंद्र श्योरण ने बताया कि लड़की और उसकी मां ने लीगल एड को दिए बयान में कहा कि उसके साथ ना तो कोई गलत काम हुआ और ना ही छेड़छाड़ या मारपीट और अपहरण। पुलिस ने लीगल एड का बयान दर्ज करवाने के बाद युवती की मेडिकल जांच भी करवाई गई। यह पूरा मामला मानसिक स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ा हुआ था। डीएसपी ने बताया कि सड़क से उठाने वाले युवकों ने युवती को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। अचानक खराब हुई थी गाड़ी डीएसपी ने बताया कि युवती मूलरूप से उतरप्रदेश की रहने वाली है। फिलहाल इवेंट का काम करने वाले युवक के साथ लीव-इन में रह रही है। 21 अप्रैल को युवती के साथ उसका मंगतेर अपने दोस्त के साथ गाड़ी में कहीं जा रहे थे। रोहड़ाई- डहीना रोड पर अचानक उनकी गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद युवती की अपने मंगतेर और उसके दोस्त के साथ कहासुनी होने पर युवती ने यह कदम उठाया। जानिये क्या था पूरा मामला मंगलवार सुबह रोहड़ाई- डहीना रोड पर लाला रोहड़ाई और रोजुवास के बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने नग्न अवस्था में एक युवती दिखाई दी। कुछ समय बाद सफेद आल्टो कार में सवार होकर आए युवक युवती को जबरदस्ती उठाकर कार में डाला। इसके बाद युवक कार लेकर कोसली की तरफ फरार हो गए।
इस घटना के दौरान आसपास के लोगों ने कार सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। युवती के नग्न अवस्था में होने के कारण हर कोई उसके पास जाने से बचता रहा। घटना का वीडियो बनाने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने दो बार डायल 112 और एक बार 100 नंबर पर कॉल की, परंतु संपर्क नहीं हो पाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु तब तक युवक युवती को लेकर जा चुके थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles