spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में ट्रक ड्राइवर पर नुकीले हथियार से हमला:डयूटी से लौटते वक्त बाइक सवारों ने घेरा; होंठ पर वार




पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में एक ट्रक ड्राइवर पर हमला हुआ है। ड्यूटी से लौट रहे ड्राइवर को बाइक पर आए दो युवकों ने नुकीले हथियार और डंडे से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना 22 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे की है। शाहपुर के दीपक कुमार गांव के ही मोनु पुत्र दलबीर के ट्रक पर ड्राइवर का काम करते हैं, उनका ट्रक अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में लगा हुआ है। 22 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे दीपक अपने साथी मनजीत के साथ अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से निकले। शाहपुर पहुंचकर उन्होंने जीटी रोड पर स्थित महालक्ष्मी ढाबे पर खाना खाया। होंठ पर नुकीले हथियार से वार खाना खाने के बाद वे गांव की तरफ करीब 50 मीटर आगे बढ़े थे कि रात लगभग 2:30 बजे गांव के ही दो युवक सागर पुत्र जोगिंद्र गौरव पुत्र जगजीत शाहपुर बाइक पर सवार होकर आए और उन्हें घेर लिया। एक हमलावर सागर ने दीपक के होंठ पर नुकीले हथियार से वार किया, जबकि दूसरे ने डंडे से उनके सिर पर चोट पहुंचाई। इस दौरान दीपक का साथी मनजीत मौके से भाग गया। दीपक किसी तरह हमलावरों से छूटकर पैदल इसराना की तरफ भागे, रास्ते में उन्हें 112 नंबर की पुलिस गाड़ी मिली। पुलिसकर्मियों ने घायल दीपक को पास के एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के बयान किए दर्ज बाद में परिवार वाले पहुंचे और दीपक को खानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दीपक के बयान दर्ज किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles