spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद:खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक ने किया मंडी का निरीक्षण, बोले- 24 घंटे में हो रहा भुगतान




पंजाब में गेहूं खरीद गतिविधियां तेजी से जारी हैं। राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि किसानों को खरीद के 24 घंटे के भीतर भुगतान मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की किसान-हितैषी खरीद सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह लगातार चौथा सफल खरीद सीजन है। कैबिनेट मंत्री ने झबल अनाज मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य की मंडियों में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। यह कुल आवक का 96 प्रतिशत है। इस सीजन में राज्य का लक्ष्य 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का है।
मंत्री मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी मंत्री कटारूचक ने मंडी में मौजूद किसानों से भी बातचीत की और खरीद के काम और संबंधित अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए किए गए इंतज़ामों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान, उन्होंने लिफ्टिंग कर रहे मज़दूरों से भी बातचीत की और उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
खरीद प्रक्रिया की सराहना की उन्होंने कहा कि उनकी सारी उपज तुरंत खरीद ली गई और उन्हें 24 घंटे के अंदर पेमेंट भी मिल रही है।इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बहलवार, SDM तरनतारन डॉ. करणवीर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर फ़ूड एंड सिविल सप्लाई रजनीश कुमारी, DFSC जसजीत कौर, डिस्ट्रिक्ट मार्केट ऑफिसर हरजोत सिंह के अलावा अलग-अलग खरीद एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles