spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में हादसे में दो बच्चे और दादी घायल:चार व्यक्ति और दो बच्चे एक ही मोटरसाइकिल जा रहे थे, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर




मोगा के तहत आते गांव घलकलां के पास नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो मासूम बच्चे और उनकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नाजुक हालत में पहले मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वारदात के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। बहन के घर लैंटर डलवाकर लौट रहा था परिवार प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव घलकलां के रहने वाले चार व्यक्ति और दो बच्चे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव कलेरां गए हुए थे। वहां अपनी बहन के नए घर की छत का लैंटर डलवाने के बाद सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल मोगा के नजदीकी गांव दुन्नेके के पास एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार मचने पर दौड़े राहगीर, समाज सेवियों ने पहुंचाया अस्पताल टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी के सदस्य तुरंत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहगीरों की मदद से घायल दोनों बच्चों और बुजुर्ग महिला को लहूलुहान हालत में संभाला और तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। हालत चिंताजनक, फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर सिविल अस्पताल मोगा में तैनात डॉक्टर बजरंग ने घायलों की स्थिति पर जानकारी देते हुए पुष्टि की कि अस्पताल पहुंचे तीनों मरीजों की हालत बेहद नाजुक और चिंताजनक बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार देने के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर न्यूरो और ट्रॉमा केयर के लिए तुरंत फरीदकोट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम अस्पताल और मौका-ए-वारदात पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप और हाईवे पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान कर उसे जल्द से जाना दबोचा जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles