spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना पुलिस को वाहन चोरों ने दी खुली चुनौती:CP दफ्तर की पार्किंग से ASI की बाइक चोरी, चोर की तलाश में CCTV खंगाल रहे




लुधियाना में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिस कर्मियों के वाहन भी सुरक्षित नहीं है। अब ताजा मामला CP दफ्तर से सामने आया है। CP दफ्तर की पार्किंग से थाना माडल टाऊन के ASI का बाइक चोरी हो गया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। यहां बता दें कि हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह वारदात CP दफ्तर की पार्किंग से हुई है, जहां हर समय पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 17 जून को हुआ बाइक चोरी पुलिस को दी शिकायत में एएसआई सुखदेव शर्मा ने बताया कि वह थाना मॉडल टाउन में तैनात हैं। 17 जून 2026 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल नंबर PB-10-HN-3829 (हीरो HF Deluxe, मॉडल-2021) पुलिस कमिश्नर कार्यालय, लुधियाना की पार्किंग में खड़ी की थी। ASI के अनुसार जब वह बाद में पार्किंग में पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बाइक चोरी करने वाले आरोपी की पहचान की जा सके। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles