spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

NEET 2026 Sonipat Exam Prep


सोनीपत में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सोनीपत में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक व्यवस

.

सोनीपत डीसी नेहा सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।

डीसी नेहा सिंह ने बताया कि नीट-2026 परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

डीसी नेहा सिंह ने बताया कि नीट-2026 परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

21 जून को 8 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

डीसी नेहा सिंह ने बताया कि नीट-2026 परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए सोनीपत शहर में कुल 8 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 2569 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दोपहर 1:30 बजे तक ही मिलेगा, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

8 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 2569 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

8 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 2569 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

पारदर्शी परीक्षा के लिए विशेष निर्देश

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एनटीए के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए इंतजाम

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पीने के स्वच्छ पानी, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान इन व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रत्येक केंद्र पर तैनात होंगे नोडल अधिकारी

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सिविल विभाग और पुलिस विभाग के एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। ये अधिकारी परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर विशेष जोर

डीसी ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि बैंकों में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया जाए ताकि किसी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो।

परीक्षा से पहले होगी मॉक ड्रिल

डीसी नेहा सिंह ने निर्देश दिए कि 20 जून को सभी परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाए। इसके माध्यम से व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा और किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों और जैमर की कार्यक्षमता की जांच सुनिश्चित करने को कहा।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष योजना

पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए ताकि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग के लिए भी पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा।

कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इस कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

आपातकालीन सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के निकट एम्बुलेंस और चिकित्सा टीम उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles