![]()
भिवानी शहर के पूर्व कांग्रेसी नेता मास्टर सतबीर रतेरा को फिर से थ्रेट कॉल आई है। जिसमें उससे 5 करोड़ रुपए की डिमांड की गई है, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। इधर, पुलिस ने भी पूर्व कांग्रेसी नेता की सुरक्षा बढ़ा दी है। सतबीर रतेरा को चार दिन पहले भी धमकी भरी कॉल आई थी। सतबीर रतेरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 जून को उसके पास एक वाट्सएप पर वाइस कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को हरी बॉक्सर लोरेंस गैंग बताया। फोन करने वाले ने कहा कि 5 करोड़ रुपए चाहिए, अगर नहीं दिए तो उसे व उसके परिवार को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 19 जून को फिर से धमकी भरी कॉल आई है। 5 करोड़ रुपए मांगे मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि अब दोबारा से धमकी मिली है। आरोपी ने इंडिया के नंबर से कॉल की। जिसमें युवक ने मास्टर सतबीर रतेरा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे में उसे 5 करोड़ रुपये नहीं मिले तो अगले 24 घंटे में उसे गोलियों से भून दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मास्टर सतबीर रतेरा को गनमैन उपलब्ध करवा दिया है। वहीं घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी है। विभिन्न टीमें जांच में जुटी हुई हैं। भिवानी एसपी सुमित कुमार ने कहा कि मामले में अभी मैं कुछ नहीं कह सकता।
Source link
पूर्व कांग्रेसी नेता को गोलियों से भूनने की धमकी:24 घंटे में 5 करोड़ की डिमांड; भिवानी में सतबीर रतेरा को मिला गनमैन







