spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा की मम्मड़ नहर में दरार, घरों तक पहुंचा पानी:60 फुट तक आई, फसलें जलमग्न, 50 मकानों को नुकसान, एसडीआरएफ की टीम पहुंची




सिरसा जिले में शुक्रवार को मम्मड़ नहर में अचानक दरार आने से टूट गई। नहर टूटने से आसपास के खेतों में भरने से फसल डूब गई। नहर का पानी गांव में पहुंच गया। इसका पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्‌टी डालकर बांधने का प्रयास शुरू किया। प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ की टीम भी बुला ली गई है। देर शाम तक नहर बंद नहीं हो पाई और खेतों में तीन फुट तक जलभराव हो गया। कुछ देर बाद नहर की दरार 60 फुट तक हो गई। पानी खेतों के बाद गांव के घरों तक पहुंच गया। गांव के बाहरी ओर नहर की ओर करीब 50 घर बने हुए हैं और सभी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के हैं। 10 से 15 घरों के अंदर पानी घुस गया और करीब 30 घरों की दहलीज तक पहुंच गया। कुछ घर डूबने के कगार पर है। 50 परिवार को खतरा हो गया है और नुकसान ज्यादा होने की आशंका है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन द्वारा इनकी मदद की जाए। बता दें कि, मम्मड़ नहर पंजाब से आती है, जिसकी गहराई 12 से 15 फुट तक है। पानी भी काफी चलता है। नहर का लेवल जमीन से कुछ ऊंचाई पर है। ऐसे में नहर के टूटने का हर साल खतरा रहता है। खेतों में खड़ी फसल पानी में डूबने से खराब होने की कगार पर है। करीब तीन फुट तक पानी जमा होने युवा पानी में घूमते दिखे। नहर टूटने के बाद हालात ग्रामीण बोले-प्रशासन नहीं ले रहा संज्ञान ग्रामीण बोले, पिछली बार भी ये नहर टूटी थी और इसी जगह के आसपास के टूटी थी। अक्सर 15 से 20 घरों को ज्यादा खतरा रहता है। नहर का पानी घरों में आ जाता है, जिससे घरों की छत व दीवारों में दरार आ गई है। इस बार में कई बार प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है। मगर इस पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा। सरपंच बोले- पंचायत की ओर से मदद भेजी गांव फग्गू के सरपंच रविंद्र सिंह ने बताया, यह नहर सुबह 4 बजे टूटी थी। कुछ देर बाद ग्रामीणों से इसकी सूचना मिल गई थी। हमने भी पंचायत की ओर से आदमी और जेसीबी मदद के लिए भेज दी थी। सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। करीब 12 घंटे बाद टूटी माइनर का टूटा बांध बांधकर काबू पाया गया। काफी लोगों का नुकसान हुआ है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles