spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाबी छात्र ने मां-बाप और नानी की हत्या की:अमेरिका में तीनों के सिर में गोलियां मारीं, भागते समय कार का एक्सीडेंट हुआ




अमेरिका के वर्जीनिया में 19 वर्षीय पंजाबी छात्र ने अपने ही परिवार को गोलियां से भून दिया। युवक ने पहले माता-पिता को शूट किया और फिर नानी पर फायर कर दिया। जबकि बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी की पिस्टल जाम हो गई। युवक तुरंत गाड़ी लेकर भागा और तभी उसका एक्सिडेंट हो गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अमेरिकी पुलिस के अनुसार, युवक का परिवार पंजाब के नवाशहर का है। जहां मातम छाया है। पुलिस के अनुसार, उसके भाई की शिकायत के बाद ही उन्होंने आरोपी को घेरकर पकड़ा। हालांकि, आरोपी ने फायरिंग क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच में अभी तक आरोपी ने कुछ नहीं बताया। अब जानिए पूरा मामला… यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास का छात्र का आरोपी पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, वारदात 17 जून की रात अमेरिका के वर्जीनिया स्थित स्कैनोन विलेज में हुई। आरोपी गौरव चोपड़ा यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास रियो ग्रांडे वैली का छात्र है। उसने अचानक अपने ही घर में परिवार के सदस्यों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। मा-बाप और नानी के सिर में गोली मारी आरोपी गौरव ने अपनी मां कमलेश रानी (46), पिता सीता राम (56) और नानी महेंद्र कौर (73) के सिर में गोलियां मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने अपने बड़े भाई सजन (21) को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वह किस्मत से बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गौरव मौके से फरार हो गया। कार का एक्सीडेंट होने के बाद पकड़ा गया आरोपी वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय काउंटी शेरिफ ऑफिस की पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू की। भागने की कोशिश में गौरव की कार का एक्सीडेंट हो गया और पुलिस के मुताबिक उसकी पिस्टल भी जाम हो गई। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। गौरव पर ‘कैपिटल मर्डर’ के चार गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उसे बिना जमानत जेल में रखा गया है। 5 महीने पहले पंजाब आए थे पंजाब के नवाशहर के गांव लखपुर में परिवार का पैतृक घर है। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गयाहै। मृतक सीता राम का ‘पाम व्यू’ इलाके में बिजनेस था। गांव में रहने वाले मृतक के चचेरे भाई मक्खन सिंह ने बताया कि पूरा परिवार लगभग 20-30 साल से अमेरिका में रह रहा था। अभी करीब 5 महीने पहले ही सीता राम, उनकी पत्नी और दोनों बेटे के साथ गांव घूमने आए थे। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई मक्खन सिंह के अनुसार, उन्हें विदेश से किसी परिचित का फोन आया था जिसके बाद उन्हें इस सामूहिक हत्याकांड का पता चला। हालांकि, अभी तक परिवार को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर गौरव ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। अमेरिकी पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या के कारण का पता चल पाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles