रेवाड़ी में स्थानीय निकाय चुनावों के टिकट वितरण को लेकर भाजपा में हलचल मच गई है। वार्ड नंबर 8 की निवर्तमान पार्षद और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पूनम सतीजा ने टिकट कटने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली को भेजा है। पूनम सतीजा ने पार्षद पद के लिए टिकट वितरण में भाजपा पर अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पार्टी के इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए घोषणा की है कि वह अब वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। सतीजा परिवार का भाजपा से पुराना जुड़ाव रहा है। पूनम सतीजा 2013 से लगातार भाजपा की पार्षद रही हैं। उनके पति शैलेंद्र सतीजा उर्फ लड्डू ने बताया कि वह 1992 से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 1992 में युवा मोर्चा सचिव के रूप में शुरुआत की थी और भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। 2020 में 782 वोटों के अंतर से जीतीं पूनम सतीजा का अपने वार्ड में मजबूत जनाधार रहा है, जो उनके पिछले चुनावी नतीजों से स्पष्ट होता है। उनके पति शैलेंद्र सतीजा ने बताया कि 2013 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और 239 वोटों से जीत हासिल की। 2020 में भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्होंने 782 वोटों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की थी। टिकट वितरण में वफादारी की अनदेखी शैलेंद्र सतीजा ने कहा हमने 1992 से लेकर अब तक पार्टी को मजबूत करने का काम किया है, लेकिन टिकट वितरण में वफादारी की अनदेखी की गई। उन्होंने यह भी कहा कि इतने लंबे समय तक पार्षद रहने और मजबूत जीत के बावजूद टिकट काटे जाने का असर आगामी चुनावों में भाजपा के वोट बैंक पर दिखाई देगा।
Source link
रेवाड़ी में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा:पार्षद टिकट वितरण में अनदेखी का आरोप, निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा
