रेवाड़ी26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिला प्रमुख मनोज यादव और कांग्रेस नेता दीपिका यादव।
रेवाड़ी जिला परिषद चेयरमैन (जिला प्रमुख) मनोज यादव के महिा के साथ संबंध की पोस्ट मा विवाद धमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को पुलिस के सामने दीपिका ने पोस्ट डिलीट करने से इंकार करने के साथ महिला के एकाउंट से मनोज को लेकर डाली गई पुरानी पोस्ट निकाल दी। जिसमें महिला ने फोटो पर लिखा है अंग्रेजी में लिखा है मनोज ऐसा मत कर। महिला ने भी एक नया वीडियो जारी कर कहा कि कुत्ते भौंकते रहते हैं, रखैलू हूं तो प्रूफ दो।
मैं खुद मीडिया के सामने आउंगी। विवाद के बीच सामने आई पूजा यादव ने भी अपने पति को पाक-साफ बताते हुए वैवाहिक रिश्त को मजबूत बताया है। इन सबके बीच शिकायत के बाद पुलिस अभी जांच में ही उलझी हुई है। मामला सोमवार के बाद मंगलवार को भी चर्चा में रहा।
दीपका यादव।
दीपिका बोलीं, ओरिजन फोटो
दीपिका ने कहा कि वह अपनी बात पर कायम है। जांच अधिकारी एक पुलिसकर्मी के साथ मंगलवार को मेरे घर आए थे। उन्होंने मुझसे पोस्ट को लेकर सवाल किए। मैने एप पर फोटो की जांच करवाई तो वह ओरिजनल मिला। फोटो मेरे पास आया था, मैने नहीं बनाया। मेरे पास महिला की एक पुरानी पोस्ट भी है। जिसमें फोटो पर अंग्रेजी में लिखा, मनोज ऐसा मत कर। हालांकि बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी थी। न जाने ऐसी कितनी पोस्ट हैं, सोशल मीडिया भरा पड़ा है। पुलिस ने मुझे पोस्ट डिलीट करने की सलाह दी। मैने चेयरमैन को सामने बिठाकर सवाल जवाब करने और महिला से दोनों वीडियो डिलीट करवाने को कहा।
जिसकी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। ऐसे में यदि मैने पोस्ट डिलीट की तो कल को कह सकते हैं मैने पैसे लिए या फिर मैं गलत थी। जब मैं कहीं गलत नहीं हूं तो अकेले पोस्ट डिलीट क्यों कंरू। मेरे पोस्ट डिलीट करने से मना करने पर पुलिस वालों ने मेरे हैसबेंड को थाने बुलाया था।
दीपिका द्वारा जारी किया गया महिला का पुराना फोटो।
राजनीत में इतना गिरते हैं क्या
मंगलवार को महिला ने दूसरा वीडियो जारी कर कहा मैं सुबह से बहुत परेशान हूं। राजनीति में कोई इतना गिर सकता है क्या। गिरे बैठे हैं, एक औरत का सहारा लेकर कुछ बोल रहे हैं। मैं सक्ष्म पहले भी, आज भी हूं और आगे भी रहूंगी। अच्छी फैमिली है आगे भी और पीछे की। रही बात गाड़ी, घोड़े, मकान की, 10 साल से मकान 13 साल से वक्त के हिसाब से अच्छी गाड़ियां रखी हैं। बड़े अच्छे शौक रहे हैं, मैने अपने दम पर पूरे कर रखें हैं। मेरे अंदर काबलियत है।
वे नेता अभी बनें होंगे, मेरी 8-10 साल पुरानी रील उठाकर देख लेना। मेरे बारे में उंगली उठाने का जवाब मिलेगा। मैं एफआईआर भी कटवाउंगी, मैं नाम लेकर बोलूंगी। मेरे को रखैल बताने वाले, मेरे को दूसरी शादी बोलने वाले, तुम्हारे पास मेरी शादी या रखैल का सर्टिफिके है, है तो मीडिया के सामने लेकर आओ।
ऐसे तो कोए भी कुत्तें भौंक देते हैं, भौंक दिया तुमने, मुझे तो राजनीति का पता भी नहीं है, तुमने एक राजनीति के चक्कर में एक औरत का सहारा ले सकते हो, कुछ भी एडिट कर दिया तुमने और डाल दिया सोशल मीडिया पर, अरे मेरा पब्लिक एकाउंट है, प्राइवेट नहीं है, मैं मीडिया पे रहती हूं। मेरे कैमेंट पढ़ लेना गंदी नहीं मिलेगी, जैसी रहती हैं। मेरे बारे में जिन-जिन लोगों ने बोला है, उनको जवाब मिलेगा। ठीक है, मेरे बारे में जो बोल रहा, सोच समझकर बोलना, लोग सोच मैं छुपकर बैठी थी, इसकी पोल पट्टी खोल दी।
महिला के साथ जिला प्रमुख का वायरल फोटो।
मनोज यादव का महिला के साथ वायरल फोटो।
मैं छुपकर नहीं बैठी हूं, मैं ओपन बोल रहीं हूं। मैं तो सुबह से सोच रही थी, इनकी राजनीतिक बातें हैं, हो जाएंगी खत्म, खत्म करने की बजाय बात बढ़ा रहे हो ना। राजनीति के हिसाब से आदमी इनता कुत्ता बन जाता है क्या, किसी भी औरत का सहारा ले लेता है। मैं फिर कह रही हूं, मेरा उनका कल कुछ गलत नहीं था, आज भी नहीं है।
मेरे उपर उंगली उठाने से पहले अपने भी गिरेबान में झांक लेना, तुम भी एक औरत या मर्द होंगी। तुम्हारे घर में कोई होंगीं। किसी औरत पर उंगली उठाने से पहले सोच लेना। राजनीति राजनीति के तरीके से करो। मेरे उपर उंगली उठाने की जरूरत नहीं। मैं लास्ट बार बता रही हूं, नाम लेकर मैं मीडिया पर लेकर आउंगी। मैं छुपकर नहीं बैठी, कल गलत नहीं थी, आज गलत नहीं हूं। तुम पास प्रूफ है तो मीडिया में लेकर आओ।
पत्नी बोले, हम सब एकजुट
चेयरमैन मनोज यादव की पत्नी पूजा यादव ने कहा कि महिला विरोधी पार्टी की है। मेरे पति की राजनीति छवि को खराब करने के लिए किया है। 10 साल से हमारा पूरा परिवार एकजुट है। मैं लड़ाई झगड़ा करके कभी मायके नहीं गई।
चेयरमैन मनोज यादव के साथ सामने आई पत्नी पूजा यादव।
छवि धूमिल करने का प्रयास
मनोज यादव ने कहा कि वो राजनीति को खराब करना चाहते है। कांग्रेस की पदाधिकारी मेरे गांव से हैं। राजनीति के चक्कर में गलत फोटो लगाकर राजनीतिक छवि खराब करना चाहती है। उन्होंने बहुत गलत शब्द बोले, मेरे बारे में, मेरी घरवाली के बारे में चली गई, तलाकशुदा है, दो पत्नी रख रहा है। न मेरे कोई रखैल है ना कोई दूसरी शादी की है। जो उन्होंने कहा, उसके लिए शिकायत पुलिस को दे दी है। उस महिला का हमारे घर शादी समारोह में आना-जाना रहता है।
अधिकतर फोटो एआई के हैं, एक फोटो आरती के साथ का है। उस समय मैने अपने पत्नी को बताकर गया था, तब फोटो हुआ था। मेरा उनके साथ कोई गलत संबंध नहीं है। महिला खुद सच्चाई बता चुकी हैं। राजनीति राजनीति के हिसाब से करो, पब्लिक के काम से उभरता है आदमी।
राव साहब के आशीर्वाद से कम समय में लोगों से जुड़ाव बना है। मेरे परिवार से कोई राजनीति में नहीं रहा। पहली बार मैं पार्षद बना, राव साहब ने चेयरमैन बना दिया। अब ये राजनीति में कहीं हैं नहीं, इसलिए ऐसा गंदा काम किया। ग्रांट की पूरी डिटेल कोई भी चैक कर सकता है।
मामले की चल रही जांच
खोला थाना प्रभारी और कुंड चौकी इंजार्च ने कहा कि शिकायत की जांच चल रही है। जांच जो भी तथ्य सामने आएंगी, उसके बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
