Related Posts

हरियाणा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 राउंड फायरिंग:भिवानी-दादरी के 2 बदमाशों के पैरों में लगी गोली; पंचकूला में की थी लूट-किडनैपिंग




हरियाणा के पंचकूला में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर 5 राउंड फायरिंग की। इसके बाद दोनों से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों बदमाशों क पकड़ लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी हैं। पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस दोनों के ट्रैक रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने 15 जून को एक लूट और किडनैपिंग की थी। पुलिस मामले में मंगलवार को 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें