Related Posts

रेवाड़ी में निकाय चुनाव के लिए कल आएंगे CM सैनी:चार कार्यक्रम; पूनम यादव, कंवर सिंह समेत 15 नेता भाजपा से निष्काासित




रेवाड़ी और धारूहेड़ा में 10 मई को होने वाले चुनाव में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को सैनी स्कूल से चुनाव का बिगुल फूकेंगे। रामपुरा हाउस में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई करेंगे। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक मुख्यमंत्री चार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के रेवाड़ी दौरे से पहले भाजपा ने रेवाड़ी नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन पूनम यादव और उनके पति बलजीत यादव और धारूहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह समेत बागी हुए 15 नेताओं को अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। ये नेता रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री गौरव गौतम, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रभारी नसीम अहमद, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डॉ. कृष्ण कुमार, अनिल यादव, जिला प्रधान वंदना पोपली सहित चेयरमैन और पार्षद उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे। धारूहेड़ा में सीएम का रोड शो जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल और कुलदीप चौहान ने संयुक्त बयान में कहा कि रेवाड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री धारूहेड़ा में रोड शो कर भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। रेवाड़ी में विनिता पीपल और धारूहेड़ा में अजय जांगड़ा भाजपा के चेयरमैन उम्मीदवाार है। रेवाड़ी में भाजपा चेयरमैन के साथ सभी 32 वार्डों में चुनाव भी सिंबल पर लड़ रही है। रेवाड़ी में चेयरमैन का पद एससी महिला और धारूहेड़ा में ओपन है। रेवाड़ी और धारूहेड़ा में कांग्रेस सहित 6-6 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले से तय था सीएम का कार्यक्रम रेवाड़ी में दो मई का मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले से तय था। चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री को 300 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करना था। निकाय चुनाव की घोषणा के बाद लगी आचार संहिता के बाद अब शिलान्यास का कार्यक्रम टालकर चुनावी सभा में तब्दील कर दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें