Related Posts

राव नरबीर सिंह ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास:गुरुग्राम में सीवर और सड़क परियोजनाओं की शुरुआत, लोगों की सुनी समस्याएं




गुरुग्राम जिले में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास को नई गति दे रही है। मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे कार्यों की सराहना की, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। रविवार को टिकली रोड स्थित रामतलाब पर आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी। विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया इनमें त्यागी मोहल्ला से तहसील तक सीवरेज लाइन बिछाने और आरएमसी (एम-40) सड़क का निर्माण, नूरपुर मोड़ से अकलीमपुर परिमिट लाइन तक सीवर व सड़क का निर्माण, दरबारीपुर रोड पर नई सीवर लाइन डालना, विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल लगाना तथा सेक्टर-67 स्थित रामगढ़ कम्युनिटी सेंटर का नवीनीकरण शामिल है। मांगों को किया पूरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि बादशाहपुर का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना लक्ष्य मंत्री ने ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए सड़कों के चौड़ीकरण, बेहतर यातायात प्रबंधन और वैकल्पिक मार्गों के विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत ढांचे का विस्तार करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। भारी संख्या में लोग रहे मौजूद इस दौरान, मंत्री ने अंसल एसेंसिया (सेक्टर-67) और एम3एम मरीना (सेक्टर-68) का दौरा भी किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, सीवरेज, सड़क, स्ट्रीट लाइट और हरित क्षेत्रों के विकास पर विशेष जोर दिया, ताकि नागरिकों को बेहतर जीवन वातावरण मिल सके। इस अवसर पर वार्ड-18 की निगम पार्षद ज्योति सुमित जैलदार और मुकेश यादव जैलदार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें