Related Posts

NIT में सुसाइड अटेम्प्ट करने वाली स्टूडेंट भेजी घर:महाराष्ट्र की रहने वाली, घटना के बाद दोबारा किया हंगामा, टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट तक छोड़ा




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) प्रशासन के नोटिस के बाद स्टूडेंट्स अपने-अपने घर चले गए। 18 अप्रैल को अगले आदेश आने तक NIT प्रशासन ने छुटि्टयां करने का नोटिस जारी किया था। साथ ही सभी स्टूडेंट्स को 19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने के आदेश दिए थे। इन आदेश के बाद स्टूडेंट्स हॉस्टल खाली करके अपने-अपने घर की तरफ रवाना हो गए। उधर, शुक्रवार यानी 17 अप्रैल देर रात हॉस्टल की पांचवीं बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश करने वाली स्टूडेंट भी अपने घर भोसरी पहुंच गई। NIT प्रशासन ने इस स्टूडेंट के पेरेंट्स को सूचित कर दिया था। दिल्ली एयरपोर्ट तक छोड़कर आए दरअसल, NIT प्रशासन ने इस स्टूडेंट के पेरेंट्स को उसे खुद लेकर जाने के लिए कुरुक्षेत्र बुलाया था, लेकिन पेरेंट्स ने तुरंत आने में अपनी मजबूरी जताई। उन्होंने NIT प्रशासन से उसे दिल्ली एयरपोर्ट तक छोड़ने और फ्लाइट में बैठाने की गुहार लगाई। NIT प्रशासन ने पेरेंट्स की मजबूरी को समझते हुए स्टूडेंट को एक टीम के साथ दिल्ली एयरपोर्ट तक छोड़ दिया। घर तक सुरक्षित पहुंची स्टूडेंट्स टीम ने उस स्टूडेंट को फ्लाइट में बैठा दिया और उसके पेरेंट्स को सूचना देकर लौट आई। स्टूडेंट फ्लाइट के जरिए महाराष्ट के पुणे जिले तक पहुंच गई, जहां उसके पेरेंट्स ने उसे रिसीव कर लिया। स्टूडेंट के उसके पेरेंट्स के पास पहुंचने के बाद NIT प्रशासन ने राहत की सांस ली। पेरेंट्स ने NIT प्रशासन का आभार भी जताया। बीटीके में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट यह स्टूडेंट मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली है। यहां NIT में कंप्यूटर साइंस में बीटेक की फर्स्ट ईयर छात्रा है। छात्रा भाग्यरथी गर्ल हॉस्टल के सी ब्लॉक में रहती है। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे उसने कल्पना चावला हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन उसके साथियों ने उसके पकड़ कर बचा लिया। कुछ दिनों से परेशान चल रही थी स्टूडेंट- भूषण NIT के प्रवक्ता प्रो. ज्ञान भूषण ने बताया कि ये स्टूडेंट कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। घटना के बाद उसकी काउंसलिंग करवाई। उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसे घर भेजने का फैसला लिया गया। उसे ड्राइवर, दो गार्ड और अन्य कर्मचारी के साथ गाड़ी में दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। NIT परिसर में करवाया हवन उधर, स्टूडेंट ने शनिवार को भी कुछ हंगामा किया था, जिसके बाद NIT प्रशासन ने उसे घर भेजने का फैसला किया था। वहीं, बीते दिनों हुई घटना को देखते हुए NIT में प्रशासन की ओर से हवन करवाया गया। हवन में NIT की चेयरपर्सन तेजस्विनी आनंद, NIT के प्रोफेसर्स और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। हवन में सर्व कल्याण के लिए आहुतियां डाली गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें