Related Posts

यमुनानगर में रात को घरों में घुसा नकाबपोश:पहले खंभे से लाइट बंद की, सो रही बच्ची का फोल्डिंग हिलाया, शोर मचाते ही फरार




यमुनानगर की चंदन कॉलोनी में देर रात एक नकाबपोश युवक की संदिग्ध गतिविधियों से कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई। नगाबपोश पहले गली में लगे बिजली के खंभे के पास पहुंचा और क्षेत्र की लाइट बंद कर दी। इसके बाद वह एक के बाद एक कई घरों में घुस गया। घटना के दौरान एक घर में सो रही बच्ची के फोल्डिंग को भी हिलाया गया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद से कॉलोनी में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सो रही बच्ची का फोल्डिंग हिलाया कॉलोनी निवासी दलजीत कौर ने बताया कि रात वह अपने घर में सो रही थीं। उनके पास उनकी दोहती हरनूर भी सोई हुई थी। रात करीब 3:20 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के फोल्डिंग को हिलाया, जिससे उसकी नींद खुल गई और वह घबरा कर चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर वह भी जाग गई। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति वहां से भाग निकला। दलजीत के अनुसार आरोपी केवल उनके घर तक ही सीमित नहीं रहा। वह पड़ोसी संतोष रानी और अन्य घर में भी घुसा। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक युवक मुंह ढके हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज में वह पहले गली के खंभे के पास जाता है और इलाके की लाइट बंद कर देता है। खिड़कियों से अंदर झांकता रहा इसके बाद वह दीवार फांदकर एक मकान में दाखिल होता है और घर के आसपास घूमता नजर आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संदिग्ध खिड़कियों से अंदर झांकने की भी कोशिश कर रहा था।पीड़ित परिवार का कहना है कि नकाबपोश ने घर की दीवार पर दो पत्थर भी रखे हुए थे और आंगन में लगी पानी की टोंटी को तोड़ दिया। इसके बाद वह पड़ोसी के मकान की ओर चला गया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बच्ची की नींद न खुलती तो कोई बड़ी वारदात भी हो सकती थी। मोहल्लावासियों ने पुलिस से रात के समय नियमित गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर पहचान में जुटी उनका कहना है कि कॉलोनी में पहले भी चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रामपुरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें