![]()
यमुनानगर में इलाज के लिए निजी क्लीनिक पहुंची एक महिला ने संचालक पर इलाज के बहाने रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ दवा लेने गई थी। पति के कुछ देर के लिए बाहर जाने के बाद आरोपी संचालक ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता चलते ही मौके पर हंगामा हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंजेक्शन लगाने के बहाने बेड पर लिटाया छछरौली थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ गांव डारपुर स्थित एक क्लीनिक में दवा लेने गई थी। क्लीनिक संचालक ने कहा कि उसे दवा तैयार करने में कुछ समय लगेगा। ऐसे में उसका पति किसी काम से पास के गांव चला गया। महिला का आरोप है कि पति के जाने के बाद क्लीनिक संचालक ने उसे इंजेक्शन लगाने के बहाने जांच बैड पर लेटने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। महिला ने विरोध किया, लेकिन वह खुद को आरोपी के चंगुल से नहीं छुड़ा सकी। पति ने मौके पर पहुंचकर किया विरोध शिकायत के अनुसार, इसी बीच उसका पति वापस क्लीनिक पहुंच गया। पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति ने विरोध किया, जिस पर उसकी आरोपी के साथ कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे और उसके पति को मामला उजागर करने पर जान से मारने की धमकी दी। क्लीनिक संचालक के खिलाफ केस दर्ज इसके बाद दंपती ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। छछरौली थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी क्लीनिक संचालक के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
यमुनानगर में इलाज के बहाने महिला से रेप:पति के साथ क्लीनिक पर दवा लेने गई थी; बोली-संचालक ने इंजेक्शन के बहाने बेड पर लिटाया







