spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

PWD Inspects Quality, Sets 2026 Deadline


फरीदाबाद17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
निर्माणाधीन मोहना एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारी - Dainik Bhaskar

निर्माणाधीन मोहना एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारी

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में करीब 225 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे निर्माणाधीन मोहना एलिवेटेड रोड के कार्य में लगातार हो रही देरी को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सख्ती दिखाई है। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) मनोज ओला ने विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य हर हाल में 31 दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।

साल 2024 में शुरू हुआ था काम

गौरतलब है कि मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जून 2024 में शुरू हुआ था। करीब 225 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना के तहत 90 पिलरों का निर्माण होना है। हालांकि, अभी भी लगभग 300 मीटर क्षेत्र में पिलरों का काम अधूरा है। परियोजना पूरी होने के बाद बल्लभगढ़ से केएमपी (पेरिफेरल) एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन ड्राइवरों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जून 2024 में शुरू हुआ था।

मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जून 2024 में शुरू हुआ था।

लोगों को हो रही परेशानियां

निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को रोजाना जाम, धूल और खराब रास्तों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग बल्लभगढ़ शहर को आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।

विभाग का दावा है कि दिसंबर 2026 तक इसके काम को पूरा कर लिया जाएगा।

विभाग का दावा है कि दिसंबर 2026 तक इसके काम को पूरा कर लिया जाएगा।

दिसंबर 2026 में काम पूरा करने का दावा

पीडब्ल्यूडी के SE (अधीक्षण अभियंता) मनोज ओला ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता तय समय पर पुल का निर्माण पूरा कराना है। इसी उद्देश्य से निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया है और ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दिसंबर 2026 तक पुल का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।

घटिया सामग्री की जांच कर रही विजिलेंस

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर चल रही विजिलेंस जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि विभाग स्वयं भी समय-समय पर सामग्री की गुणवत्ता की जांच करता है। विजिलेंस विभाग को जांच का पूरा अधिकार है और विभाग को इससे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles